इंदौर युग पुरुष धाम आश्रम की मान्यता निरस्त
इंदौर। इंदौर में युगपुरुष धाम आश्रम में पिछले 6 महीनों में हुई 10 बच्चों की मौत ने लोगों को चौंका दिया। जांच में पता चला कि इन मौतों का मुख्य कारण खून की कमी और संक्रमण था, जो आश्रम की लापरवाही से हुआ। जिला प्रशासन ने इस मामले में कड़ी कार्रवाई की है। कलेक्टर ने बताया कि आश्रम को नोटिस जारी कर दिया गया था और उसके प्रबंधन में भी परिवर्तन किया गया। आश्रम में रह रहे 86 दिव्यांग बच्चों को शिफ्ट कर दिया गया है उज्जैन स्थित सेवाधाम आश्रम में। जांच में पता चला कि आश्रम में बच्चों को पर्याप्त और पौष्टिक भोजन नहीं मिल रहा था। इसके अलावा, उच्च स्तरीय कमेटी ने रिपोर्ट में सामने लाया कि संस्था ने लापरवाही बरती। इसके बाद संस्था के अध्यक्ष, सचिव और संचालिका को पद से हटाने के आदेश जारी किए गए थे। युगपुरुष धाम आश्रम ने दावा किया था कि वह दिव्यांग और अनाथ बच्चों के लिए आश्रय, शिक्षा और चिकित्सा सुविधाएं प्रदान करता है, पर यह सब झूठा साबित हुआ। अस्पताल और बच्चों की देखभाल के नाम पर बड़ी लापरवाही सामने आई। जिला कलेक्टर ने बताया कि जांच में मिली अनियमितताओं के कारण आश्रम की मान्यता रद्द कर दी गई है और 86 बच्चों को उज्जैन से सेवाधाम आश्रम में शिफ्ट कर दिया गया है।

धमतरी की स्वर्णिम कृषि यात्रा : आत्मनिर्भरता और समृद्धि के 25 वर्ष
कारखानों में श्रमिकों के नियमित स्वास्थ्य जाँच में नहीं चलेगी मनमानी, श्रम मंत्री देवांगन ने दिए कड़े निर्देश
बालिका सुरक्षा माह के अंतर्गत चलाया जा रहा है जागरूकता कार्यक्रम
बाढ़ में बही पुस्तकें, टेबलेट भी हुआ खराब, पर नहीं रुकेगी पूनम की प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी
महिलाओं और बच्चों को मिले आंगनबाड़ी की सभी सेवाओं का लाभ : महिला एवं बाल विकास सचिव शम्मी आबिदी
मंत्रालय में हुआ राष्ट्र-गीत "वंदे-मातरम" एवं राष्ट्र-गान "जन-गण-मन" का सामूहिक गायन
गुणवत्तापूर्ण स्वास्थ्य सेवा और चिकित्सा शिक्षा के ढांचे को सुदृढ़ बनाना सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता : उप मुख्यमंत्री शुक्ल
मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने बाढ़ राहत कार्यों की समीक्षा की