राजभवन में गणतंत्र दिवस पर हुआ स्वागत समारोह
भोपाल : गणतंत्र दिवस पर राजभवन में स्वागत समारोह का आयोजन किया गया। राज्यपाल श्री मंगुभाई पटेल और मुख्यमंत्री डॉ मोहन योदन ने आगंतुकों के साथ गणतंत्र दिवस की शुभकामनाओं का आदान-प्रदान किया। स्वागत समारोह में राज्यपाल मंगुभाई पटेल का मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने राजभवन पहुँच कर पुष्प गुच्छ भेंट कर अभिनंदन किया। गणतंत्र दिवस की बधाई दी।
इस अवसर पर महापौर भोपाल मालती राय, नगर निगम अध्यक्ष किशन सूर्यवंशी, मुख्य सचिव वीरा राणा, पुलिस महानिदेशक सुधीर सक्सेना, पद्मश्री से सम्मानित, स्वतंत्रता संग्राम सेनानी, लोकतंत्र प्रहरी, न्यायाधीश, आयोग, निगम-मंडलों के अध्यक्ष, विश्वविद्यालयों के कुलपति, विभिन्न धर्मों के धर्मगुरू, राजनैतिक एवं सामाजिक संगठनों के पदाधिकारी, जनप्रतिनिधि तथा सेना, पुलिस और प्रशासन के वरिष्ठ अधिकारी, पत्रकार, गणमान्य नागरिक, प्रतिभावान स्कूली बच्चे, पदक विजेता सामान्य, दिव्यांग खिलाड़ी, सिविल सेवा के प्रतियोगिता के पदक विजेता अधिकारी और प्रतियोगी परीक्षाओं के मेरिट होल्डर्स उपस्थित थे।

धमतरी की स्वर्णिम कृषि यात्रा : आत्मनिर्भरता और समृद्धि के 25 वर्ष
कारखानों में श्रमिकों के नियमित स्वास्थ्य जाँच में नहीं चलेगी मनमानी, श्रम मंत्री देवांगन ने दिए कड़े निर्देश
बालिका सुरक्षा माह के अंतर्गत चलाया जा रहा है जागरूकता कार्यक्रम
बाढ़ में बही पुस्तकें, टेबलेट भी हुआ खराब, पर नहीं रुकेगी पूनम की प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी
महिलाओं और बच्चों को मिले आंगनबाड़ी की सभी सेवाओं का लाभ : महिला एवं बाल विकास सचिव शम्मी आबिदी
मंत्रालय में हुआ राष्ट्र-गीत "वंदे-मातरम" एवं राष्ट्र-गान "जन-गण-मन" का सामूहिक गायन
गुणवत्तापूर्ण स्वास्थ्य सेवा और चिकित्सा शिक्षा के ढांचे को सुदृढ़ बनाना सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता : उप मुख्यमंत्री शुक्ल
मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने बाढ़ राहत कार्यों की समीक्षा की