आरबीआई आज करेगा मौद्रिक नीति का एलान EMI घटेगी या बढ़ेगी
भारतीय रिजर्व बैंक हर दो महीनें के बाद तीन दिवसीय मौद्रिक नीति बैठक करते हैं। पिछली बैठक दिसंबर में हुई थी। बता दें कि इस बैठक में रेपो रेट के साथ कई अहम फैसले लिये जाते हैं। 1 फरवरी 2024 को केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने अंतरिम बजट पेश किया था।अंतरिम बजट के बाद आरबीआई ने तीन दिवसीय बैठक शुरू की थी। यह बैठक 6 फरवरी 2024 को शुरू हुई थी। आज 10 बजे प्रेस कॉन्फ्रेंस करके आरबीआई गवर्नर शक्तिकांत दास इस बैठक में लिये गए फैसलों का एलान करेगी।पिछली 5 बैठक से रेपो रेट को स्थिर रखने का फैसला लिया गया था। उम्मीद की जा रही है कि आज भी रेपो रट को स्थिर रखने का फैसला लिया जाएगा।बता दें कि महंगाई दर को नियंत्रण करने के उद्देश्य से रेपो रेट में बदलाव नहीं किया जाता है। आरबीआई की एमपीसी बैठक में आर्थिक आंकड़ों, महंगाई दर आदि पर फोकस रखा जाता है।देश में महंगाई को काबू करने के लिए आरबीआई द्वारा हर दो महीने में एमपीसी बैठक होती है। इस बैठक में सबसे मुख्य फैसला रेपो रेट होता है। बता दें कि रेपो रेट एक तरह का ब्याज दर होता है। रेपो रेट के ब्याज दर पर ही आरबीआई देश के बाकी बैंक को कर्ज देती है।

धमतरी की स्वर्णिम कृषि यात्रा : आत्मनिर्भरता और समृद्धि के 25 वर्ष
कारखानों में श्रमिकों के नियमित स्वास्थ्य जाँच में नहीं चलेगी मनमानी, श्रम मंत्री देवांगन ने दिए कड़े निर्देश
बालिका सुरक्षा माह के अंतर्गत चलाया जा रहा है जागरूकता कार्यक्रम
बाढ़ में बही पुस्तकें, टेबलेट भी हुआ खराब, पर नहीं रुकेगी पूनम की प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी
महिलाओं और बच्चों को मिले आंगनबाड़ी की सभी सेवाओं का लाभ : महिला एवं बाल विकास सचिव शम्मी आबिदी
मंत्रालय में हुआ राष्ट्र-गीत "वंदे-मातरम" एवं राष्ट्र-गान "जन-गण-मन" का सामूहिक गायन
गुणवत्तापूर्ण स्वास्थ्य सेवा और चिकित्सा शिक्षा के ढांचे को सुदृढ़ बनाना सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता : उप मुख्यमंत्री शुक्ल
मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने बाढ़ राहत कार्यों की समीक्षा की