आया सामने रकुल प्रीत सिंह और जैकी भगनानी का सेकंड वेडिंग लुक
रकुल प्रीत सिंह और जैकी भगनानी ने 21 फरवरी बेहद ही शानदार तरीके से शादी की थी। रकुल और जैकी की शादी को अटेंड करने के लिए वरुण धवन से लेकर शिल्पा शेट्टी और अक्षय कुमार तक सितारे गोवा पहुंचे थे।
शादी होने के बाद रकुल प्रीत सिंह और जैकी भगनानी ने खुद अपने फैंस के साथ खूबसूरत फोटोज सोशल मीडिया पर शेयर की थी। पेस्टल शेड्स के लहंगे में जहां रकुल बेहद ही खूबसूरत लग रही थीं, तो वहीं जैकी भी क्रीम रंग की शेरवानी में किसी राजा-महाराजा से कम नहीं लग रहे थे।
अब हाल ही में रकुल प्रीत सिंह और जैकी भगनानी का सेकंड ब्राइडल लुक सामने आया है, जिसमें दोनों एक-दूसरे के साथ ट्विन करते हुए नजर आ रहे हैं।
एक-दूसरे के साथ ट्विन करते हुए नजर आए रकुल-जैकी
रकुल प्रीत सिंह और जैकी भगनानी अपने सेकंड लुक में बहुत ही प्यारे लग रहे हैं। आपको बता दें कि दोनों ने दो तरह से शादी की थी। सुबह उन्होंने 'आनंद कारज सेरेमनी' की इसके बाद शाम को 'सिंधी' रीति-रिवाजो से दोनों की शादी हुई। रकुल प्रीत सिंह का सेकंड ब्राइडल लुक आनंद कारज सेरेमनी की लग रही है। इस फोटो को ब्राइड स्टोरी डे ने अपने इंस्टाग्राम पर शेयर किया है।
इस फोटो में रकुल प्रीत सिंह ने तरुण तहिलियानी का डिजाइनर लहंगा पहना है, तो वहीं गोल्डन और क्रीम शेरवानी में बेहद ही हैंडसम लग रहे थे। अपने लुक को रकुल ने हैवी गोल्ड ज्वेलरी और कुंदन ब्राइडल ज्वेलरी से बेहद खास बनाया। इस ओवरऑल लुक में रकुल बेहद ही खूबसूरत लग रही हैं।
अपने दूल्हे का हाथ थामने ऐसे पहुंची थीं रकुल प्रीत सिंह
रकुल प्रीत सिंह की शादी के बाद उनके कई वीडियोज सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे हैं। पैपराजी से बाद करने से लेकर शिल्पा शेट्टी और राज कुंद्रा की परफॉर्मेंस के कई वीडियोज उनकी शादी से सामने आए थे।
हालांकि, इस बीच ही अब रकुल की शादी की एंट्री का एक वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है, जिसमें एक्ट्रेस पिंक और व्हाइट फूलों से बनाए गए रास्ते से अपने दूल्हे जैकी भगनानी के पास स्टेज पर जा रही हैं।

धमतरी की स्वर्णिम कृषि यात्रा : आत्मनिर्भरता और समृद्धि के 25 वर्ष
कारखानों में श्रमिकों के नियमित स्वास्थ्य जाँच में नहीं चलेगी मनमानी, श्रम मंत्री देवांगन ने दिए कड़े निर्देश
बालिका सुरक्षा माह के अंतर्गत चलाया जा रहा है जागरूकता कार्यक्रम
बाढ़ में बही पुस्तकें, टेबलेट भी हुआ खराब, पर नहीं रुकेगी पूनम की प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी
महिलाओं और बच्चों को मिले आंगनबाड़ी की सभी सेवाओं का लाभ : महिला एवं बाल विकास सचिव शम्मी आबिदी
मंत्रालय में हुआ राष्ट्र-गीत "वंदे-मातरम" एवं राष्ट्र-गान "जन-गण-मन" का सामूहिक गायन
गुणवत्तापूर्ण स्वास्थ्य सेवा और चिकित्सा शिक्षा के ढांचे को सुदृढ़ बनाना सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता : उप मुख्यमंत्री शुक्ल
मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने बाढ़ राहत कार्यों की समीक्षा की