रकुल प्रीत-जैकी भगनानी ने सोशल मीडिया अकाउंट पर शेयर की मेहंदी की तस्वीरें
रकुल प्रीत सिंह और जैकी भगनानी 21 फरवरी 2024 को शादी के बंधन में बंधे थे. रकुल और जैकी ने गोवा में बीच साइड डेस्टिनेशन वेडिंग की थी, जो रीति-रिवाजों के साथ संपन्न हुई थी. कपल ने पहले सिख और उसके बाद सिंधी रीति-रिवाज से सात फेरे लिए थे. रकुल और जैकी की शादी में परिवार और दोस्त सभी पहुंचे थे. शादी से पहले की रस्में भी गोवा में ही निभाई गई थीं, जिनकी तस्वीरें कपल धीरे-धीरे सोशल मीडिया पर शेयर कर रहा है.
रकुल प्रीत सिंह और जैकी भगनानी ने शादी की तस्वीरों और वीडियो के बाद संगीत नाइट की तस्वीरें भी शेयर कीं. इसी कड़ी में कपल ने अब मेहंदी सेरेमनी की कुछ खूबसूरत तस्वीरें शेयर की हैं. इन तस्वीरों को शेयर करते कपल ने एक-दूसरे की जिंदगी में रंग भरने के लिए एक-दूसरे का शुक्रिया भी अदा किया है.
रकुल प्रीत सिंह ने मेहंदी सेरेमनी की तस्वीरें शेयर करते हुए बताया कि उनकी और जैकी की ड्रेसेस डिजाइनर अर्पिता मेहता और कुणाल रावल ने डिजाइन की हैं. रकुल प्रीत सिंह के लहंगे पर फुलकारी का काम किया हुआ है. रकुल ने अपनी मेहंदी सेरेमनी के लिए स्ट्रैपी ऑरेंज और पिंक चोली वाला लहंगा चुना. गोल्डन टच और फूलों का डिजाइन लहंगे पर है. उनके कंधों तक पहुंचे मोती के झुमके उनके पूरे लुक को पूरा कर रहे थे. उन्होंने अपने बालों को फूलों से सजाया हुआ था. वहीं, इस फंक्शन के लिए जैकी भगनानी ने पिंक-गोल्डन कलर के कुर्ते पजामे को चुना.
रकुल-जैकी ने 2021 में किया रिश्ते को ऑफिशियल
रकुल प्रीत सिंह और जैकी भगनानी ने 2021 में एक इंस्टाग्राम पोस्ट के साथ अपने रिश्ते को ऑफिशियल बना दिया था. इसके बाद से कपल लगातार एक-दूसरे के साथ वेकेशंस की और रोमांटिक तस्वीरें शेयर करते रहे हैं.
2013 में किया रकुल प्रीत सिंह ने बॉलीवुड डेब्यू
वर्कफ्रंट की बात करें तो रकुल प्रीत सिंह ने कन्नड़ फिल्म 'गिल्ली' से एक्टिंग डेब्यू किया था. उन्होंने 2013 में दिव्या खोसला कुमार की फिल्म 'यारियां' से बॉलीवुड में डेब्यू किया था. उन्हें 'दे दे प्यार दे', 'छतरीवाली', 'कठपुतली', 'थैंक गॉड', 'डॉक्टर जी' और 'रनवे 34' जैसी फिल्मों के लिए जाना जाता है.

धमतरी की स्वर्णिम कृषि यात्रा : आत्मनिर्भरता और समृद्धि के 25 वर्ष
कारखानों में श्रमिकों के नियमित स्वास्थ्य जाँच में नहीं चलेगी मनमानी, श्रम मंत्री देवांगन ने दिए कड़े निर्देश
बालिका सुरक्षा माह के अंतर्गत चलाया जा रहा है जागरूकता कार्यक्रम
बाढ़ में बही पुस्तकें, टेबलेट भी हुआ खराब, पर नहीं रुकेगी पूनम की प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी
महिलाओं और बच्चों को मिले आंगनबाड़ी की सभी सेवाओं का लाभ : महिला एवं बाल विकास सचिव शम्मी आबिदी
मंत्रालय में हुआ राष्ट्र-गीत "वंदे-मातरम" एवं राष्ट्र-गान "जन-गण-मन" का सामूहिक गायन
गुणवत्तापूर्ण स्वास्थ्य सेवा और चिकित्सा शिक्षा के ढांचे को सुदृढ़ बनाना सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता : उप मुख्यमंत्री शुक्ल
मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने बाढ़ राहत कार्यों की समीक्षा की