राजकुमार राव ने 'स्त्री 2' की सफलता के बाद बढ़ाई अपनी फीस
हिंदी सिनेमा के दमदार कलाकारों के बारे में जिक्र किया जाए तो उसमें अब राजकुमार राव (Rajkummar Rao) का नाम भी शामिल होता है। इस साल निर्माता दिनेश विजान और निर्देशक अमर कौशिक की हॉरर कॉमेडी फिल्म स्त्री 2 (Stree 2) के जरिए फैंस का भरपूर मनोरंजन करने वाले राजकुमार का नाम बीते दिनों से इस वजह से चर्चा में बना हुआ है कि इस फिल्म की बंपर सक्सेस के बाद उन्होंने अपनी फीस बढ़ा दी है।
अब इस मामले पर राजकुमार राव ने खुद चुप्पी तोड़ी है और पूरी सच्चाई को बताया है। आइए जानते हैं एक्टर ने क्या है।
राजकुमार ने क्या सच में बढ़ा दी फीस
जब भी कोई एक्टर अपने करियर के पीक पर होता और लगातार हिट्स दे रहा होता है तो ये चर्चा होना लाजिमी होता है कि शायद उसने अपनी फीस को बढ़ा दिया है। फिलहाल राजकुमार राव भी कुछ ऐसी ही खबरों को लेकर लाइमलाइट में बने हुए हैं। इस मामले में बिना देरी करते हुए एक्टर ने सफाई दी है और बताया है कि उन्होंने अपनी फीस में कोई भी बढ़ोत्तरी नहीं की है।
इस तरह से राजकुमार राव ने ये साफ कर दिया है कि उन्होंने किसी भी प्रकार से अपनी फीस को नहीं बढ़ाया है और जो भी मीडिया रिपोर्ट्स चल रही हैं, वो सब महज अफवाह हैं।
ये साल रहा राजकुमार राव के नाम
साल 2024 पूरी तरह से एक सफल अभिनेता के तौर पर राजकुमार राव के नाम रहा है। इस साल उन्होंने एक से बढ़कर एक हिट फिल्म दी है, जिनमें श्रीकांत, मिस्टर एंड मिसेज माही, स्त्री 2 और विक्की विद्या का वो वाला वीडियो का नाम शामिल है। इस आधार पर ये साल राजकुमार के लिए बेहद लकी साबित हुआ है और थिएटर्स में दर्शकों ने उनकी मूवीज को खूब सराहा है।

धमतरी की स्वर्णिम कृषि यात्रा : आत्मनिर्भरता और समृद्धि के 25 वर्ष
कारखानों में श्रमिकों के नियमित स्वास्थ्य जाँच में नहीं चलेगी मनमानी, श्रम मंत्री देवांगन ने दिए कड़े निर्देश
बालिका सुरक्षा माह के अंतर्गत चलाया जा रहा है जागरूकता कार्यक्रम
बाढ़ में बही पुस्तकें, टेबलेट भी हुआ खराब, पर नहीं रुकेगी पूनम की प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी
महिलाओं और बच्चों को मिले आंगनबाड़ी की सभी सेवाओं का लाभ : महिला एवं बाल विकास सचिव शम्मी आबिदी
मंत्रालय में हुआ राष्ट्र-गीत "वंदे-मातरम" एवं राष्ट्र-गान "जन-गण-मन" का सामूहिक गायन
गुणवत्तापूर्ण स्वास्थ्य सेवा और चिकित्सा शिक्षा के ढांचे को सुदृढ़ बनाना सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता : उप मुख्यमंत्री शुक्ल
मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने बाढ़ राहत कार्यों की समीक्षा की