फिल्म 'थलाइवर 171' के लुक में छाए स्टाइलिश रजनीकांत
मास्टर, विक्रम और लियो जैसी ब्लॉकबस्टर फिल्में देने वाले फिल्ममेकर लोकेश कनगराज साउथ सिनेमा के सुपरस्टार रजनीकांत स्टारर फिल्म थलाइवर 171 को लेकर चर्चा में हैं।
पिछले साल रजनीकांत ने सुपरहिट फिल्म जेलर दी थी। इसी साल अभिनेता लाल सलाम में भी नजर आए थे। अब वह दिग्गज निर्देशक लोकेश कनगराज के साथ अपनी आगामी फिल्म थलाइवर 171 को पर्दे पर उतारने की तैयारी कर रहे हैं।
लोकेश कनगराज और रजनीकांत ने पिछले साल सितंबर में थलाइवर 171 की अनाउंसमेंट की थी। इस खुशखबरी के आने के बाद लोग दोनों की जुगलबंदी को पर्दे पर देखने के लिए बेताब थे। आखिरकार अब लोकेश ने फिल्म से जुड़ा एक बड़ा अपडेट शेयर किया है, जो फैंस के चेहरे पर मुस्कुराहट लाने के लिए काफी है।
रिलीज हुआ थलाइवर 171 का पहला पोस्टर
लोकेश कनगराज ने रजनीकांत की 171वीं फिल्म की अनाउंसमेंट करने के 6 महीने बाद इसके टाइटल पर एक बड़ा अपडेट शेयर किया है। डायरेक्टर ने बताया है कि फिल्म का टाइटल कब रिवील होगा। यही नहीं, फिल्म से अभिनेता का पहला पोस्टर भी आउट हो गया है, जिसे देख आपको यकीन नहीं होगा कि रजनीकांत की उम्र 73 साल की है।
स्टाइलिश लुक में दिखे रजनीकांत
लोकेश कनगराज ने 28 मार्च को सोशल मीडिया पर फिल्म से रजनीकांत का पहला पोस्ट जारी किया है। ब्लैक एंड व्हाइट पोस्टर में अभिनेता शर्ट की बटन खोल, चश्मा लगाए और चार-चार सोने की घड़ियों को हथकड़ी की तरह पहने हुए स्टाइलिश लग रहे हैं। उनका स्वैग देख कहना गलत नहीं होगा कि 73 साल के रजनीकांत का फिल्म में एक धांसू किरदार होगा।
फिल्म के साथ लोकेश कनगराज ने रिवील किया है कि फिल्म का ऑफिशियल टाइटल 22 अप्रैल को रिवील किया जाएगा। फिल्म की कहानी और डायरेक्शन लोकेश ने ही किया है। अभी फिल्म की रिलीज डेट अनाउंस नहीं की गई है।

धमतरी की स्वर्णिम कृषि यात्रा : आत्मनिर्भरता और समृद्धि के 25 वर्ष
कारखानों में श्रमिकों के नियमित स्वास्थ्य जाँच में नहीं चलेगी मनमानी, श्रम मंत्री देवांगन ने दिए कड़े निर्देश
बालिका सुरक्षा माह के अंतर्गत चलाया जा रहा है जागरूकता कार्यक्रम
बाढ़ में बही पुस्तकें, टेबलेट भी हुआ खराब, पर नहीं रुकेगी पूनम की प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी
महिलाओं और बच्चों को मिले आंगनबाड़ी की सभी सेवाओं का लाभ : महिला एवं बाल विकास सचिव शम्मी आबिदी
मंत्रालय में हुआ राष्ट्र-गीत "वंदे-मातरम" एवं राष्ट्र-गान "जन-गण-मन" का सामूहिक गायन
गुणवत्तापूर्ण स्वास्थ्य सेवा और चिकित्सा शिक्षा के ढांचे को सुदृढ़ बनाना सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता : उप मुख्यमंत्री शुक्ल
मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने बाढ़ राहत कार्यों की समीक्षा की