राजस्थान रॉयल्स ने नंबर-1 स्थान किया हासिल
राजस्थान रॉयल्स ने सोमवार को आईपीएल 2024 में जीत की हैट्रिक लगाई। संजू सैमसन के नेतृत्व वाली राजस्थान रॉयल्स ने वानखेड़े स्टेडियम पर मुंबई इंडियंस को 6 विकेट से पटखनी दी। इस जीत के साथ ही राजस्थान के रणबांकुरे प्वाइंट्स टेबल में शीर्ष स्थान पर पहुंच गए हैं।
राजस्थान रॉयल्स ने कोलकाता नाइटराइडर्स को शीर्ष स्थान से हटाकर नंबर-1 पायदान अपने नाम किया। चेन्नई सुपरकिंग्स को भी एक स्थान का नुकसान हुआ और वो दूसरे से तीसरे स्थान पर खिसकी। गुजरात टाइटंस की टीम चौथे स्थान पर जमी हुई है।
हालांकि, मुंबई इंडियंस के भाग्य में कोई सुधार नहीं हुआ। हार्दिक पांड्या के नेतृत्व वाली मुंबई इंडियंस लगातार तीन शिकस्त सहने के बाद प्वाइंट्स टेबल में 10वें स्थान पर काबिज है। अब मंगलवार को लखनऊ सुपरजायंट्स और रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के बीच मुकाबला होगा, जिससे प्वाइंट्स टेबल के टॉप-4 में बदलाव होने की स्थिति बेहद कम है। अगर लखनऊ विशाल अंतर से जीत दर्ज करेगा तो उसके टॉप-4 में जगह पाने की कुछ उम्मीद है।

धमतरी की स्वर्णिम कृषि यात्रा : आत्मनिर्भरता और समृद्धि के 25 वर्ष
कारखानों में श्रमिकों के नियमित स्वास्थ्य जाँच में नहीं चलेगी मनमानी, श्रम मंत्री देवांगन ने दिए कड़े निर्देश
बालिका सुरक्षा माह के अंतर्गत चलाया जा रहा है जागरूकता कार्यक्रम
बाढ़ में बही पुस्तकें, टेबलेट भी हुआ खराब, पर नहीं रुकेगी पूनम की प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी
महिलाओं और बच्चों को मिले आंगनबाड़ी की सभी सेवाओं का लाभ : महिला एवं बाल विकास सचिव शम्मी आबिदी
मंत्रालय में हुआ राष्ट्र-गीत "वंदे-मातरम" एवं राष्ट्र-गान "जन-गण-मन" का सामूहिक गायन
गुणवत्तापूर्ण स्वास्थ्य सेवा और चिकित्सा शिक्षा के ढांचे को सुदृढ़ बनाना सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता : उप मुख्यमंत्री शुक्ल
मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने बाढ़ राहत कार्यों की समीक्षा की