25 के बाद दिल्ली में फिर शुरु होगा बारिश का दौर
नई दिल्ली । सितंबर के महीने में दिल्ली में जमकर बादल बरसे और बारिश ने अपना तय आंकड़ा पार कर लिया है। लेकिन वीकेंड से फिर धूप, गर्मी और उमस का मौसम दिखाई दिया। दरअसल, मौसम विभाग ने दो दिन बाद 25 सितंबर से एक बार फिर बारिश का अनुमान जताया हैं। हालांकि, ये बारिश हल्की होगी लेकिन तेज हवाओं के साथ फिर मौसम बदल सकता है। बता दें कि बारिश की रफ्तार थमने के बाद से दिल्ली का तापमान एक बार फिर बढ़ रहा है।
मौसम का पूर्वानुमान लगाने वाली एजेंसी के मुताबिक, दिल्ली में सितंबर के महीने में पहले ही सामान्य से अधिक बारिश हो चुकी है। सफदरजंग बेस स्टेशन पर 183 मिमी बारिश दर्ज की गई है, जबकि सामान्य 123.4 मिमी होती है। अब 2 दिनों में दिल्ली-एनसीआर में बारिश होने की संभावना नहीं है। हालांकि, जल्दी ही बंगाल की खाड़ी के ऊपर एक और मॉनसून प्रणाली बनने की संभावना है।
इस मौसम प्रणाली के देश के मध्य भागों से गुजरने के बाद दिल्ली और आस-पास के इलाकों में 25 सितंबर के बाद किसी भी समय मॉनसून गतिविधि फिर से शुरू हो सकती है।

धमतरी की स्वर्णिम कृषि यात्रा : आत्मनिर्भरता और समृद्धि के 25 वर्ष
कारखानों में श्रमिकों के नियमित स्वास्थ्य जाँच में नहीं चलेगी मनमानी, श्रम मंत्री देवांगन ने दिए कड़े निर्देश
बालिका सुरक्षा माह के अंतर्गत चलाया जा रहा है जागरूकता कार्यक्रम
बाढ़ में बही पुस्तकें, टेबलेट भी हुआ खराब, पर नहीं रुकेगी पूनम की प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी
महिलाओं और बच्चों को मिले आंगनबाड़ी की सभी सेवाओं का लाभ : महिला एवं बाल विकास सचिव शम्मी आबिदी
मंत्रालय में हुआ राष्ट्र-गीत "वंदे-मातरम" एवं राष्ट्र-गान "जन-गण-मन" का सामूहिक गायन
गुणवत्तापूर्ण स्वास्थ्य सेवा और चिकित्सा शिक्षा के ढांचे को सुदृढ़ बनाना सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता : उप मुख्यमंत्री शुक्ल
मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने बाढ़ राहत कार्यों की समीक्षा की