अमेठी से किशोरी लाल की जीत पर आया राहुल गांधी का पहला रिएक्शन
लोकसभा चुनाव में इंडिया गठबंधन द्वारा प्रशंसनीय प्रदर्शन करने के बाद मंगलवार को कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने प्रेस कांफ्रेंस की। इस दौरान उन्होंने पार्टी कार्यकर्ताओं को बधाई दी। वहीं मोदी सरकार पर जमकर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि आज बीजेपी का घमंड समाप्त हो गया।इस बीच राहुल गांधी से पत्रकारों ने भी कई सवाल किए। एक सवाल में पूछा कि अमेठी में किशोरी लाल शर्मा जीत गए, लेकिन जब कांग्रेस ने उन्हें अमेठी से स्मृति ईरानी के विरोध में चुनावी मैदान में उतारा था, तब बीजेपी नेताओं ने कहा था कि राहुल गांधी डर गए हैं।
इस पर राहुल ने कहा, बीजेपी की सबसे बड़ी समस्या यह है कि वो लोगों की रिस्पेक्ट नहीं करती है। बीजेपी को नहीं पता है कि किशोरी लाल शर्मा पिछले 40 सालों से कांग्रेस के लिए काम कर रहे हैं. उनका अमेठी की जनता से पुराना नाता रहा है। वो अमेठी की जड़ों से वाकिफ हैं। इस तरह से अमेठी की जनता ने बीजेपी द्वारा की गई अपमानजनक टिप्पणी का करारा जवाब दिया है।बता दें कि इस लोकसभा चुनाव में अमेठी से बीजेपी ने जहां स्मृति ईरानी को चुनावी मैदान में उतारा था तो वहीं, कांग्रेस ने राहुल को ना उतारकर किशोरी लाल शर्मा पर दांव लगाया था।

धमतरी की स्वर्णिम कृषि यात्रा : आत्मनिर्भरता और समृद्धि के 25 वर्ष
कारखानों में श्रमिकों के नियमित स्वास्थ्य जाँच में नहीं चलेगी मनमानी, श्रम मंत्री देवांगन ने दिए कड़े निर्देश
बालिका सुरक्षा माह के अंतर्गत चलाया जा रहा है जागरूकता कार्यक्रम
बाढ़ में बही पुस्तकें, टेबलेट भी हुआ खराब, पर नहीं रुकेगी पूनम की प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी
महिलाओं और बच्चों को मिले आंगनबाड़ी की सभी सेवाओं का लाभ : महिला एवं बाल विकास सचिव शम्मी आबिदी
मंत्रालय में हुआ राष्ट्र-गीत "वंदे-मातरम" एवं राष्ट्र-गान "जन-गण-मन" का सामूहिक गायन
गुणवत्तापूर्ण स्वास्थ्य सेवा और चिकित्सा शिक्षा के ढांचे को सुदृढ़ बनाना सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता : उप मुख्यमंत्री शुक्ल
मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने बाढ़ राहत कार्यों की समीक्षा की