राहुल गांधी ने अब मंगलसूत्र को लेकर बोल दी ये बड़ी बात
नई दिल्ली. देश में लोकसभा चुनाव के तीसरे चरण का मतदान सात मई को होगा। इसके लिए कांग्रेस और भाजपा की ओर से जमकर प्रचार किया जा रहा है। कांग्रेस के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी संविधान, आरक्षण और महंगाई को लेकर लगातार भारतीय जनता पार्टी और पीएम मोदी पर निशाना साध रहे हैं। राहुल गांधी ने एक बार फिर से सोशल मीडिया के माध्यम से अपनी बात कही है। उन्होंने देश के लोगों से एक बड़ा वादा भी किया है।कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने इस संबंध में ट्वीट किया कि महंगाई और बेरोजगारी का चरम झेल रहे भारत में आज हर साल 6 करोड़ से अधिक लोगों को मात्र एक ‘मेडिकल बिल’ गरीबी की खाई में धकेल देता है। महंगे इलाज, महंगी जांच और महंगी दवाइयों की वजह से आम आदमी उधारी और ब्याज के ऐसे चक्र में फंस जाता है जहां से बाहर निकलने में उसे वर्षों लग जाते हैं।
हर भारतीय को असुरक्षा के चक्र से बाहर निकालेंगे
हमारा संकल्प है कि हम 25 लाख रुपए तक का इलाज मुफ्त कर हर भारतीय को इस असुरक्षा के चक्र से बाहर निकालेंगे। अब भारत की किसी महिला को अपने परिवार के इलाज के लिए अपना मंगलसूत्र गिरवी नहीं रखना पड़ेगा।
निजीकरण को अस्त्र बना कर हक छीन लेना चाहते हैं नरेंद्र मोदी
वहीं राहुल गांधी ने एक अन्य ट्वीट के माध्यम से कहा कि आरक्षण का मतलब है - देश में गरीबों, आदिवासियों, दलितों और पिछड़ों की न्यायपूर्ण भागीदारी और नरेंद्र मोदी निजीकरण को अस्त्र बना कर आपसे ये हकछीन लेना चाहते हैं।

धमतरी की स्वर्णिम कृषि यात्रा : आत्मनिर्भरता और समृद्धि के 25 वर्ष
कारखानों में श्रमिकों के नियमित स्वास्थ्य जाँच में नहीं चलेगी मनमानी, श्रम मंत्री देवांगन ने दिए कड़े निर्देश
बालिका सुरक्षा माह के अंतर्गत चलाया जा रहा है जागरूकता कार्यक्रम
बाढ़ में बही पुस्तकें, टेबलेट भी हुआ खराब, पर नहीं रुकेगी पूनम की प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी
महिलाओं और बच्चों को मिले आंगनबाड़ी की सभी सेवाओं का लाभ : महिला एवं बाल विकास सचिव शम्मी आबिदी
मंत्रालय में हुआ राष्ट्र-गीत "वंदे-मातरम" एवं राष्ट्र-गान "जन-गण-मन" का सामूहिक गायन
गुणवत्तापूर्ण स्वास्थ्य सेवा और चिकित्सा शिक्षा के ढांचे को सुदृढ़ बनाना सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता : उप मुख्यमंत्री शुक्ल
मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने बाढ़ राहत कार्यों की समीक्षा की