सेबी की जांच के बीच क्वांट म्यूचुअल फंड के सीएफओ ने दिया इस्तीफा
नई दिल्ली। मार्केट रेगुलेटर भारतीय प्रतिभूति और विनिमय बोर्ड (सेबी) ने इन्वेस्टमेंट फर्म क्वांट म्यूचुअल फंड के खिलाफ जांच के बाद आज इसके चीफ फाइनेंशियल ऑफिसर (सीएफओ) हर्षल पटेल के इस्तीफे की खबर आ गई। क्वांट म्यूचुअल फंड ने सीएफओ के इस्तीफे के साथ यह भी जानकारी दी कि अब शशि कटारिया को हर्षल पटेल की जगह पर क्वांट मनी मैनेजर्स लिमिटेड के सीएफओ के रूप में नियुक्त किया गया है।
कंपनी ने इस बात का खंडन किया कि सेबी की जांच की वजह से हर्षल पटेल ने इस्तीफा दिया है। क्वांट एमएफ ने कहा कि हर्षल ने व्यक्तिगत कारणों से 19 फरवरी, 2024 को ही इस्तीफा दे दिया था और उनकी सर्विस की अंतिम तारीख 19 मई 2024 थी। बाद में 10 जून को शशि कटारिया ने कंपनी जॉइंन की और बोर्ड के फैसले के बाद 1 जुलाई 2024 से पद संभाला।
शशि कटारिया के पास अकाउंटिंग, ऑडिट, डायरेक्ट और इनडायरेक्ट टैक्सेशन, फाइनेंस और एमआईएस, पेरोल और लेबर लॉ कंप्लॉयंस में 20 साल का अनुभव है। उन्होंने अपने इस करियर में 13 साल भारतीय म्यूचुअल फंड इंडस्ट्री में बिताए हैं। क्वांट एमएफ जॉइन करने से पहले शशि कटारिया पहले पीपीएफएएस एएमसी में डायरेक्टर, सीओओ और सीएफटो के रूप में कार्यरत थे। मैनेजर फाइनेंस के रूप में, वह डीएसपी ब्लैकरॉक इन्वेस्टमेंट मैनेजर्स के साथ भी काम कर चुके हैं।

धमतरी की स्वर्णिम कृषि यात्रा : आत्मनिर्भरता और समृद्धि के 25 वर्ष
कारखानों में श्रमिकों के नियमित स्वास्थ्य जाँच में नहीं चलेगी मनमानी, श्रम मंत्री देवांगन ने दिए कड़े निर्देश
बालिका सुरक्षा माह के अंतर्गत चलाया जा रहा है जागरूकता कार्यक्रम
बाढ़ में बही पुस्तकें, टेबलेट भी हुआ खराब, पर नहीं रुकेगी पूनम की प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी
महिलाओं और बच्चों को मिले आंगनबाड़ी की सभी सेवाओं का लाभ : महिला एवं बाल विकास सचिव शम्मी आबिदी
मंत्रालय में हुआ राष्ट्र-गीत "वंदे-मातरम" एवं राष्ट्र-गान "जन-गण-मन" का सामूहिक गायन
गुणवत्तापूर्ण स्वास्थ्य सेवा और चिकित्सा शिक्षा के ढांचे को सुदृढ़ बनाना सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता : उप मुख्यमंत्री शुक्ल
मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने बाढ़ राहत कार्यों की समीक्षा की