राहुल गांधी की भारत जोड़ो न्याय यात्रा का कार्यक्रम जारी
भोपाल । राहुल गांधी की भारत जोड़ो न्याय यात्रा को मेगा शो बनाने के लिए एमपी कांग्रेस ने पूरी तैयारी कर ली है। इसके साथ ही राहुल की यात्रा का दो से छह मार्च तक कार्यक्रम जारी हो गया है। राहुल गांधी की न्याय यात्रा का आगमन दो मार्च को दोपहर 1.30 बजे मुरैना में होगा। प्रदेश कांग्रेस के उपाध्यक्ष संगठन प्रभारी राजीव सिंह ने यात्रा की जानकारी देते हुए बताया कि यात्रा के दौरान दोपहर 2 बजे ध्वज सौंपने का समारोह मुरैना के जेबी ढाबा पिपरई (देवपुरी ढाबा) में होगा। इसके बाद अंडर ब्रिज के पास मुरैना में रोड शो एवं स्वागत कार्यक्रम होगा। न्याय यात्रा का रोड शो और ग्वालियर शहर में स्वागत चार शहर का नाका पर होगा, जो जीरा चौक तक होगा, जहां राहुल गांधी का संबोधन होगा।
राहुल गांधी यात्रा की शुरुआत तीन मार्च को अग्निवीर पूर्व सैनिक संवाद के साथ करेंगे। न्याय यात्रा का सुबह 8.30 बजे घाटीगांव में स्वागत होगा और सुबह 10 बजे मोहना गांव में स्वागत होगा। इसके बाद दोपहर 11.30 बजे मोहखेड़ा में आदिवासी संवाद होगा और दोपहर 12.30 बजे सातनवाड़ा में न्याय यात्रा का स्वागत होगा। वहीं, सातनवाड़ा में दोपहर भोज होगा। इसके बाद दोपहर दो बजे बाबू क्वार्टर शिवपुरी से झांसी रोड तिराहा तक रोड शो होगा। शाम चार बजे कोलारस में और शाम 5 बजे लुकवासा में न्याय यात्रा का स्वागत होगा। शाम 6.30 बजे बदरवास में राहुल गांधी का संबोधन होगा। रात्रि विश्राम ईश्वरी बदरवास में होगा।
राजगढ़ में किसान संवाद कार्यक्रम
4 मार्च को भारत जोड़ो न्याय यात्रा सुबह 8.30 बजे मियाना जिला गुना से प्रारंभ होगी। सुबह 9.30 बजे हनुमान चौराहे से एचपी पेट्रोल पंप तक रोड शो होगा। इसके बाद 11 बजे रूठिआई में न्याय यात्रा का स्वागत होगा। दोपहर 12.30 बजे राघोगढ में साडा कॉलोनी से राघोगढ़ नया बस स्टैंड तक रोड शो होगा। दोपहर एक बजे यूनिवर्सिटी राघोगढ़ में दोपहर भोज के बाद दोपहर दो बजे बीनागंज में न्याय यात्रा का स्वागत होगा। शाम पांच बजे पीपल चौराहा ब्यावरा में आमसभा के बाद शाम छह बजे भाटखेड़ी राजगढ़ में किसान संवाद कार्यक्रम आयोजित किया गया है। रात्रि विश्राम भाटखेड़ी में रहेगा।
उज्जैन में युवा अधिकार रैली आयोजित होगी
पांच मार्च को सुबह 8.30 बजे पचौर में और सुबह 9.30 बजे सारंगपुर में न्याय यात्रा का स्वागत होगा। 11.30 बजे शाजापुर टंकी चौराहा से एचपी पेट्रोल पंप तक रोड शो होने के बाद दोपहर 12 बजे मक्सी में स्वागत होगा। दोपहर एक बजे संस्कार पब्लिक स्कूल में दोपहर भोज के साथ परीक्षार्थी संवाद होगा। न्याय यात्रा कायथा, विजयगंज मंडी होते हुए उज्जैन के महाकाल मंदिर पहुंचेगी। जहां राहुल गांधी महाकाल मंदिर में दर्शन करेंगे। वहीं, शाम 5 बजे उज्जैन में ही उज्जैन गेट से देवास गेट तक युवा अधिकार रैली होगी। रात्रि विश्राम इंगोरिया में होगा।
बडऩगर में महिला संवाद कार्यक्रम
भारत जोड़ो न्याय यात्रा के तहत राहुल गांधी का 6 मार्च को सुबह 9 बजे बडऩगर में महिला संवाद कार्यक्रम के बाद सुबह 10 बजे रोड शो और 11.30 बजे बदनावर में सभा के बाद दोपहर भोज होगा। यात्रा तीन बजे रतलाम और शाम चार बजे सैलाना पहुंचेगी।

धमतरी की स्वर्णिम कृषि यात्रा : आत्मनिर्भरता और समृद्धि के 25 वर्ष
कारखानों में श्रमिकों के नियमित स्वास्थ्य जाँच में नहीं चलेगी मनमानी, श्रम मंत्री देवांगन ने दिए कड़े निर्देश
बालिका सुरक्षा माह के अंतर्गत चलाया जा रहा है जागरूकता कार्यक्रम
बाढ़ में बही पुस्तकें, टेबलेट भी हुआ खराब, पर नहीं रुकेगी पूनम की प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी
महिलाओं और बच्चों को मिले आंगनबाड़ी की सभी सेवाओं का लाभ : महिला एवं बाल विकास सचिव शम्मी आबिदी
मंत्रालय में हुआ राष्ट्र-गीत "वंदे-मातरम" एवं राष्ट्र-गान "जन-गण-मन" का सामूहिक गायन
गुणवत्तापूर्ण स्वास्थ्य सेवा और चिकित्सा शिक्षा के ढांचे को सुदृढ़ बनाना सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता : उप मुख्यमंत्री शुक्ल
मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने बाढ़ राहत कार्यों की समीक्षा की