पटवारी के विवादित बयान पर गरमाई राजनीति
पीसीसी चीफ ने बाद में जताया खेद
भोपाल । प्रदेश के मुरैना जिले में प्रियंका गांधी की सभा से लौटने के बाद मीडिया से चर्चा करते हुए प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी ने पूर्व मंत्री इमरती देवी के संबंध में ऐसे शब्द बोल दिए कि राजनीति गरमा गई। सभा से लौटने के बाद गुरुवार की रात शहर जिला कांग्रेस अध्यक्ष डा. देवेंद्र शर्मा के कमलसिंह के बाग स्थित निवास पर रात्रि भोज करने के लिए पहुंचे। विवाद बढने पर बाद में पटवारी ने अपने बयान पर खेद जताते हुए कहा कि इसे तोड़मरोड़ कर गलत संदर्भ में प्रस्तुत किया गया। मेरे एक बयान को तोड़मरोड़ कर, गलत संदर्भ में प्रस्तुत किया जा रहा है. मेरी मंशा सिर्फ सवाल के जवाब को टालने की थी. श्रीमती इमरती जी मेरी बड़ी बहन जैसी हैं और बड़ी बहन मां के समान होती है. यदि फिर भी किसी को ठेस पहुंची हो,तो मैं खेद व्यक्त करता हूं. पटवारी का कहना था कि इमरती देवी का रस खत्म हो गया है। दूसरी तरफ पटवारी के इस बयान से आहत इमरती देवी ने कहा है कि वे पटवारी के खिलाफ एफआइआर कराएंगीं। भाजपा ने पटवारी के इस बयान पर कांग्रेसियों की मानसिकता को महिला विरोधी बताते हुए घेरा है। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष के इन बिगड़े बोलों पर भाजपा ने कांग्रेस को घेरा है। भाजपा के मीडिया प्रभारी आशीष अग्रवाल ने एक्स पर लिखा कि- क्या पटवारी सोनिया गांधी व प्रियंका गांधी को इसी नजर से देखते हैं। पटवारी की इस घृणित और निंदनीय मानसिकता पर प्रियंका गांधी क्या राय रखती हैं।ऐसा क्यों है कि कांग्रेस के वरिष्ठ नेता महिलाओं को अपमानित करने के लिए ऐसे शब्द ढूंढकर लाते हैं। दिग्विजय सिंह को टंच माल और कमल नाथ को आइटम नजर आती हैं और उन्हीं का अनुशरण करते हुए पटवारी अनुसूचित वर्ग की महिला में रस और चाश्नी खोज रहे हैं। कांग्रेसियों का मूलचरित ही महिला विरोधी है।

धमतरी की स्वर्णिम कृषि यात्रा : आत्मनिर्भरता और समृद्धि के 25 वर्ष
कारखानों में श्रमिकों के नियमित स्वास्थ्य जाँच में नहीं चलेगी मनमानी, श्रम मंत्री देवांगन ने दिए कड़े निर्देश
बालिका सुरक्षा माह के अंतर्गत चलाया जा रहा है जागरूकता कार्यक्रम
बाढ़ में बही पुस्तकें, टेबलेट भी हुआ खराब, पर नहीं रुकेगी पूनम की प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी
महिलाओं और बच्चों को मिले आंगनबाड़ी की सभी सेवाओं का लाभ : महिला एवं बाल विकास सचिव शम्मी आबिदी
मंत्रालय में हुआ राष्ट्र-गीत "वंदे-मातरम" एवं राष्ट्र-गान "जन-गण-मन" का सामूहिक गायन
गुणवत्तापूर्ण स्वास्थ्य सेवा और चिकित्सा शिक्षा के ढांचे को सुदृढ़ बनाना सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता : उप मुख्यमंत्री शुक्ल
मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने बाढ़ राहत कार्यों की समीक्षा की