बलूचिस्तान में पोलियो ने मचाया कोहराम, सामने आया पांचवां केस
पाकिस्तान के बलूचिस्तान के क्वेटा में पोलियो के मामले थमने का नाम ही नहीं ले रहे। अब एक पांचवां मामला सामने आया है। ये मामला 29 अप्रैल को सामने आया था और 8 जून को इसकी पुष्टि की गई। नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ हेल्थ (एनआईएच) की रिपोर्ट के अनुसार,बच्चे को शुरू में दस्त और उल्टी का अनुभव हुआ, जिसके बाद उसे इलाज के लिए क्वेटा के एक निजी अस्पताल में ले जाया गया।वहीं, 10 दिनों के बाद, बच्चे के निचले बॉडी पार्ट में कमजोरी महसूस की गई, इसके बाद उसकी हालत और खराब होती गई और ये पोलियो उसकी पूरी बॉडी में फैल गया। बाद में उन्हें कराची में नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ चाइल्ड हेल्थ (एनआईसीएच) में भर्ती कराया गया, जहां उन्हें एक्यूट फ्लेसीड पैरालिसिस (एएफपी) का पता चला। मेडिकल ट्रीटमेंट के बाद भी, 22 मई को बच्चे ने बीमारी के कारण दम तोड़ दिया।वहीं मामले की जांच की जा रही है। पीड़ित के सैंपल इकट्ठा किए गए, जिससे एक ही घर में रहने वाले भाई-बहन और चचेरे भाई में से एक में वाइल्ड पोलियोवायरस टाइप 1 (WPV1) के संक्रमण का पता चला। साथ ही यह निर्धारित करने के लिए जांच चल रही है कि क्या यह मामला टीका देने से इनकार करने के कारण हुआ, हालांकि रिकॉर्ड से पता चलता है कि बच्चे को पोलियों की पांच खुराकें मिल चुकी हैं।राष्ट्रीय स्वास्थ्य सेवाओं पर प्रधान मंत्री के समन्वयक मलिक मुख्तार भरत ने जोर देकर कहा कि जब तक पाकिस्तान पोलियो के लिए कोई सख्त कदम नहीं उठाएंगे, तब तक बच्चे इस गंभीर बीमारी से जूझते रहेंगे।

धमतरी की स्वर्णिम कृषि यात्रा : आत्मनिर्भरता और समृद्धि के 25 वर्ष
कारखानों में श्रमिकों के नियमित स्वास्थ्य जाँच में नहीं चलेगी मनमानी, श्रम मंत्री देवांगन ने दिए कड़े निर्देश
बालिका सुरक्षा माह के अंतर्गत चलाया जा रहा है जागरूकता कार्यक्रम
बाढ़ में बही पुस्तकें, टेबलेट भी हुआ खराब, पर नहीं रुकेगी पूनम की प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी
महिलाओं और बच्चों को मिले आंगनबाड़ी की सभी सेवाओं का लाभ : महिला एवं बाल विकास सचिव शम्मी आबिदी
मंत्रालय में हुआ राष्ट्र-गीत "वंदे-मातरम" एवं राष्ट्र-गान "जन-गण-मन" का सामूहिक गायन
गुणवत्तापूर्ण स्वास्थ्य सेवा और चिकित्सा शिक्षा के ढांचे को सुदृढ़ बनाना सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता : उप मुख्यमंत्री शुक्ल
मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने बाढ़ राहत कार्यों की समीक्षा की