रील बनाने के लिए पुलिस बेरिकेट जलाया, मामला दर्ज
नई दिल्ली,। आज हर इंसान फेमस होना चाहत है, जिसके के लिए वह किसी भी खतरे का सामने करने के लिए तैयार रहता है। आज-कल रील बनाने का शौक इनता बढ़ गया है कि कोई ट्रेन में, कोई सड़क पर तो कोई ट्रैफिक नियमों की धज्जियां उड़ा रहा है। ऐसा ही एक मामला दिल्ली में सामने आया। जहां एक व्यक्ति ने रील बनाने के लिए दिल्ली पुलिस के बेरिकेट में आग ही लगा दी। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।
सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है जिसमें कुछ युवक रील बनाने के लिए दिल्ली पुलिस के बैरिकेड को जला रहे हैं। दिल्ली के निहाल विहार थाने में एफआईआर दर्ज की गई और वीडियो में दिख रहे आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। इसके अलावा पुलिस अन्य आरोपियों की तलाश कर रही है जो इस कृत्य में शामिल थे। यह घटना शुक्रवार की बताई जा रही है।
वहीं दूसरी तरफ एक और वीडियो में एक व्यक्ति व्यस्त सड़क पर ट्रैफिक को रोक रहा है। बिना तारीख वाले इस वीडियो में पश्चिम दिल्ली स्थित पश्चिम विहार में एक व्यस्त सड़क पर कार चलाते हुए दिख रहा है। वह कार को सड़क के बीचोंबीच खड़ा कर देता है और ट्रैफिक को रोक लेता है। वीडियो में पीले रंग की पिकअप ट्रक के पीछे वाहनों की कतार लग जाती है। कार चलाने वाला और उसकी साथी महिला कैमरे के सामने पोज देने के लिए कार से बाहर आती है।
यही व्यक्ति उसी कार को खतरनाक तरीके से चलाते हुए देखा गया है। उसे चलती कार से दरवाजा खोलकर रखकर वीडियो बनाते देखा गया। जहां उसका एक हाथ स्टीयरिंग पर तो वहीं दूसरे हाथ का इस्तेमाल वह तेज रफ्तार में वीडियो शूट करने के लिए कर रहा था। इस व्यक्ति का यह वीडियो वायरल हो गया है। एक सोशल मीडिया यूजर्स ने इस व्यक्ति की जमकर आलोचना की। साथ ही दिल्ली पुलिस से कार्रवाई करने का आग्रह करते हुए वीडियो साझा किया।

धमतरी की स्वर्णिम कृषि यात्रा : आत्मनिर्भरता और समृद्धि के 25 वर्ष
कारखानों में श्रमिकों के नियमित स्वास्थ्य जाँच में नहीं चलेगी मनमानी, श्रम मंत्री देवांगन ने दिए कड़े निर्देश
बालिका सुरक्षा माह के अंतर्गत चलाया जा रहा है जागरूकता कार्यक्रम
बाढ़ में बही पुस्तकें, टेबलेट भी हुआ खराब, पर नहीं रुकेगी पूनम की प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी
महिलाओं और बच्चों को मिले आंगनबाड़ी की सभी सेवाओं का लाभ : महिला एवं बाल विकास सचिव शम्मी आबिदी
मंत्रालय में हुआ राष्ट्र-गीत "वंदे-मातरम" एवं राष्ट्र-गान "जन-गण-मन" का सामूहिक गायन
गुणवत्तापूर्ण स्वास्थ्य सेवा और चिकित्सा शिक्षा के ढांचे को सुदृढ़ बनाना सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता : उप मुख्यमंत्री शुक्ल
मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने बाढ़ राहत कार्यों की समीक्षा की