Budget 2024 पेश होने से पहले PM Modi की अर्थशास्त्रियों और विशेषज्ञों के साथ बैठक
Budget 2024 पेश होने से पहले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देश के प्रमुख अर्थशास्त्रियों और क्षेत्र के विशेषज्ञों के साथ बैठक की है। इस बैठक में केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण भी मौजूद रहीं। एक वरिष्ठ सरकारी अधिकारी ने खुलासा किया कि बैठक का उद्देश्य 2024-25 के बजट के लिए अंतर्दृष्टि और सिफारिशें एकत्र करना है।
बैठक में क्या हुआ?
आपको बता दें कि बजट सत्र 22 जुलाई से शुरू होगा और 12 अगस्त को समाप्त होगा। सूत्रों के अनुसार, अर्थशास्त्री, उद्योग विशेषज्ञ और नीति आयोग के उपाध्यक्ष सुमन बेरी ने राजकोषीय स्थिति और रणनीतियों पर चर्चा करते हुए बैठक में प्रधानमंत्री के सामने अपने विचार और सिफारिशें रखे हैं।
तीसरे कार्यकाल का पहला बजट
केंद्र में अपने तीसरे कार्यकाल में मोदी के नेतृत्व वाली सरकार का यह पहला बजट होगा। रूस और ऑस्ट्रिया की अपनी दो देशों की यात्रा समाप्त करने के बाद पीएम मोदी गुरुवार सुबह राष्ट्रीय राजधानी लौट आए हैं।
पिछले महीने संसद के संयुक्त सत्र को संबोधित करते हुए राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने संकेत दिया था कि सरकार सुधारों की गति को तेज करने के लिए ऐतिहासिक कदम उठाएगी। वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने आगामी बजट पर अर्थशास्त्रियों और उद्योग जगत के प्रमुखों सहित विभिन्न हितधारकों के साथ विचार-विमर्श किया है।

धमतरी की स्वर्णिम कृषि यात्रा : आत्मनिर्भरता और समृद्धि के 25 वर्ष
कारखानों में श्रमिकों के नियमित स्वास्थ्य जाँच में नहीं चलेगी मनमानी, श्रम मंत्री देवांगन ने दिए कड़े निर्देश
बालिका सुरक्षा माह के अंतर्गत चलाया जा रहा है जागरूकता कार्यक्रम
बाढ़ में बही पुस्तकें, टेबलेट भी हुआ खराब, पर नहीं रुकेगी पूनम की प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी
महिलाओं और बच्चों को मिले आंगनबाड़ी की सभी सेवाओं का लाभ : महिला एवं बाल विकास सचिव शम्मी आबिदी
मंत्रालय में हुआ राष्ट्र-गीत "वंदे-मातरम" एवं राष्ट्र-गान "जन-गण-मन" का सामूहिक गायन
गुणवत्तापूर्ण स्वास्थ्य सेवा और चिकित्सा शिक्षा के ढांचे को सुदृढ़ बनाना सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता : उप मुख्यमंत्री शुक्ल
मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने बाढ़ राहत कार्यों की समीक्षा की