चंद्रबाबू नायडू के शपथ ग्रहण समारोह में शामिल होंगे PM मोदी
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी 12 जून को आंध्र प्रदेश में तेदेपा अध्यक्ष नारा चंद्रबाबू नायडू के मुख्यमंत्री बनने के शपथग्रहण समारोह में शामिल होंगे। यह समारोह गन्नावरम एयरपोर्ट के पास स्थित केसरपल्ली आईटी पार्क में आयोजित होगा।
बताया जाता है कि प्रधानमंत्री मोदी बुधवार को दिल्ली से सुबह 10.40 बजे गन्नावरम एयरपोर्ट पहुंचेंगे और तब वह 11 बजे से 12.30 बजे तक चलने वाले शपथग्रहण समारोह में शामिल होंगे।
मोदी 12.45 बजे भुवनेश्वर के लिए रवाना होंगे
प्रधानमंत्री मोदी 12.45 बजे यहां से भुवनेश्वर के लिए रवाना हो जाएंगे। आंध्र प्रदेश के प्रधान सचिव नीरभ कुमार प्रसाद ने प्रधानमंत्री के दौरे के संबंध में तैयारियों की समीक्षा की है।
केंद्र और राज्य के बीच मधुर संबंधों का जाएगा बड़ा संदेश
चंद्रबाबू के शपथग्रहण समारोह में पीएम मोदी की उपस्थिति भाजपा और तेदेपा के प्रगाढ़ हो रहे संबंधों को दर्शाएगी और इससे केंद्र और राज्य के बीच मधुर संबंधों का बड़ा संदेश जाएगा।

धमतरी की स्वर्णिम कृषि यात्रा : आत्मनिर्भरता और समृद्धि के 25 वर्ष
कारखानों में श्रमिकों के नियमित स्वास्थ्य जाँच में नहीं चलेगी मनमानी, श्रम मंत्री देवांगन ने दिए कड़े निर्देश
बालिका सुरक्षा माह के अंतर्गत चलाया जा रहा है जागरूकता कार्यक्रम
बाढ़ में बही पुस्तकें, टेबलेट भी हुआ खराब, पर नहीं रुकेगी पूनम की प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी
महिलाओं और बच्चों को मिले आंगनबाड़ी की सभी सेवाओं का लाभ : महिला एवं बाल विकास सचिव शम्मी आबिदी
मंत्रालय में हुआ राष्ट्र-गीत "वंदे-मातरम" एवं राष्ट्र-गान "जन-गण-मन" का सामूहिक गायन
गुणवत्तापूर्ण स्वास्थ्य सेवा और चिकित्सा शिक्षा के ढांचे को सुदृढ़ बनाना सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता : उप मुख्यमंत्री शुक्ल
मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने बाढ़ राहत कार्यों की समीक्षा की