पीएम मोदी: देश के लिए मनमोहन सिंह ने पेश की मिसाल
राज्यसभा में सांसदों के विदाई समारोह को संबोधित करते हुए पीएम मोदी ने आज पूर्व पीएम मनमोहन सिंह के तारीफों के पुल बांध दिए। राज्यसभा में कई सांसदों का कार्यकाल खत्म हो रहा है, जिनके लिए पीएम मोदी भाषण दे रहे थे। पीएम मोदी ने इस बीच मनमोहन सिंह की जमकर तारीफ की। बता दें कि पूर्व पीएम मनमोहन सिंह का भी कार्यकाल खत्म हो रहा है।पीएम मोदी ने मनमोहन सिंह की दिल खोलकर तारीफ की। पीएम ने कहा कि मेरे मनमोहन से वैचारिक मतभेद हो सकते हैं, लेकिन उन्होंने हमेशा देश के लिए मार्गदर्शक का काम किया। मोदी ने कहा कि जब भी देश के लोकतंत्र की बात होगी मनमोहन की चर्चा जरूर होगी।
पीएम मोदी ने कहा कि मनमोहन सिंह 6 बार इस सदन को अपने मूल्यवान विचारों से नेता के रूप में और प्रतिपक्ष के नेता के रूप में भी बहुत बड़ा योगदान दे चुके हैं। मैं उस पल को नहीं भूल सकता हूं जब पूर्व पीएम व्हीलचेयर पर संसद में वोटिंग के लिए आए थे और लोकतंत्र के लिए मिसाल पेश की थी।पीएम मोदी ने कहा कि मनमोहन को पता था कि उनकी पार्टी तेगी नहीं, लेकिन फिर भी वो चुनाव में हिस्सा लेने व्हीलचेयर तक पर पहुंच गए।

धमतरी की स्वर्णिम कृषि यात्रा : आत्मनिर्भरता और समृद्धि के 25 वर्ष
कारखानों में श्रमिकों के नियमित स्वास्थ्य जाँच में नहीं चलेगी मनमानी, श्रम मंत्री देवांगन ने दिए कड़े निर्देश
बालिका सुरक्षा माह के अंतर्गत चलाया जा रहा है जागरूकता कार्यक्रम
बाढ़ में बही पुस्तकें, टेबलेट भी हुआ खराब, पर नहीं रुकेगी पूनम की प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी
महिलाओं और बच्चों को मिले आंगनबाड़ी की सभी सेवाओं का लाभ : महिला एवं बाल विकास सचिव शम्मी आबिदी
मंत्रालय में हुआ राष्ट्र-गीत "वंदे-मातरम" एवं राष्ट्र-गान "जन-गण-मन" का सामूहिक गायन
गुणवत्तापूर्ण स्वास्थ्य सेवा और चिकित्सा शिक्षा के ढांचे को सुदृढ़ बनाना सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता : उप मुख्यमंत्री शुक्ल
मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने बाढ़ राहत कार्यों की समीक्षा की