शंकराचार्य जैसा जीवन जी रहे पीएम मोदी : निशिकांत दुबे
रांची । रामलला की प्राण प्रतिष्ठा पर दो शंकाराचार्यों की ओर से सवाल उठाने पर भाजपा सांसद निशिकांत दुबे ने पीएम नरेंद्र मोदी को भी शंकराचार्य जैसा बताया है। गोड्डा से सांसद दुबे का कहना है कि पीएम मोदी भी शंकराचार्य जैसा जीवन जीते हैं और प्राण प्रतिष्ठा से पहले कठिन तप कर रहे हैं।
सांसद दुबे ने कहा, तब कर्म ही प्रधान था, तब इसमें शंकराचार्य की पद्धति हो, शंकराचार्य जी किस आधार पर बहुत सम्मानित हैं, शंकराचार्य परंपरा का हम बहुत सम्मान करते हैं। जैसे शंकराचार्य जी अकेले रहते हैं, समाज के लिए जीते हैं, प्रधानमंत्री भी उसी तरह से हैं। जिस तरह के अनुष्ठान के लिए 11 दिन का उपवास करना चाहिए, उपवास कर रहे हैं। 17-18 के बाद वह पलंग पर नहीं सोने वाले है। उन्होंने नीचे सोने का फैसला किया है। जो एक तपस्वी का जीवन होता है वहीं होता है।
गौरतलब है कि 22 जनवरी को अयोध्या में नवनिर्मित राममंदिर में रामलला की प्राण प्रतिष्ठा होने वाली है। लेकिन इसमें चार में से एक भी शंकराचार्य शामिल नहीं होने जा रहे हैं। ज्योतिर्पीठ के शंकराचार्य स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद सरस्वती ने मंदिर निर्माण का अधूरा बताकर अभी प्राण प्रतिष्ठा पर सवाल उठाए हैं। वहीं, कर्नाटक स्थित श्री श्रृंगेरी शारदा पीठ, गुजरात स्थित द्वारका शारदा पीठ, उत्तराखंड स्थित ज्योतिर्पीठ और ओडिशा स्थित गोवर्धन पीठ के शंकराचार्यों द्वारा प्राण प्रतिष्ठा समारोह में शामिल नहीं हो रहे हैं। हालांकि, उन्होंने प्राण प्रतिष्ठा पर आपत्ति नहीं की है।

धमतरी की स्वर्णिम कृषि यात्रा : आत्मनिर्भरता और समृद्धि के 25 वर्ष
कारखानों में श्रमिकों के नियमित स्वास्थ्य जाँच में नहीं चलेगी मनमानी, श्रम मंत्री देवांगन ने दिए कड़े निर्देश
बालिका सुरक्षा माह के अंतर्गत चलाया जा रहा है जागरूकता कार्यक्रम
बाढ़ में बही पुस्तकें, टेबलेट भी हुआ खराब, पर नहीं रुकेगी पूनम की प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी
महिलाओं और बच्चों को मिले आंगनबाड़ी की सभी सेवाओं का लाभ : महिला एवं बाल विकास सचिव शम्मी आबिदी
मंत्रालय में हुआ राष्ट्र-गीत "वंदे-मातरम" एवं राष्ट्र-गान "जन-गण-मन" का सामूहिक गायन
गुणवत्तापूर्ण स्वास्थ्य सेवा और चिकित्सा शिक्षा के ढांचे को सुदृढ़ बनाना सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता : उप मुख्यमंत्री शुक्ल
मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने बाढ़ राहत कार्यों की समीक्षा की