पीएम मोदी ने रणवीर इलाहाबादिया को नेशनल क्रिएटर अवॉर्ड से किया सम्मानित
दिल्ली के भारत मंडपम में नेशनल क्रिएटर्स अवॉर्ड्स कार्यक्रम चल रहा है। जहां प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सोशल मीडिया पर अपने कंटेस्टेंट के लिए पहचाने वाले इन्फ्लुएंसर्स को सम्मानित किया। इनमें इंस्टाग्राम और यूट्यूब पर पॉपुलर इन्फ्लुएंसर रणवीर इलाहाबादिया का नाम भी शामिल है।सोशल मीडिया की दुनिया में रणवीर इलाहाबादिया एक बड़ा नाम बन चुके हैं। फिल्म से लेकर राजनीति और धर्म तक लगभग कई अलग-अलग क्षेत्रों से आने वाले दिग्गजों का रणवीर इलाहाबादिया इंटरव्यू ले चुके हैं। सोशल मीडिया पर अक्सर उनके पॉडकास्ट की झलकियां देखने को मिल जाती हैं।
पीएम मोदी ने बांटे अवॉर्ड
सरकार ने सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर के टैलेंट को सम्मानित करने के लिए शनल क्रिएटर्स अवार्ड्स की शुरुआत की है। इसकी घोषणा पीएम मोदी ने अपने शो मन की बात में की थी। जिसका पहला संस्करण 8 मार्च को आयोजित किया गया है। जहां प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ IT मिनिस्टर अश्विनी वैष्णव भी शामिल हुए।
20 कैटेगरी में 23 विजेता
नेशनल क्रिएटर्स अवॉर्ड्स के लिए लगभग 1.5 लाख नॉमिनेशन आए थे। लाखों वोट्स के बाद सरकार ने 20 कैटेगरीज में नेशनल क्रिएटर्स अवॉर्ड्स दिए। कार्यक्रम में 23 विजेताओं को सम्मानित किया गया। इनमें से एक रणवीर इलाहाबादिया हैं।
पीएम मोदी के साथ रणवीर की मस्ती
पीएम मोदी सभी विनर्स को अपने हाथों से अवॉर्ड दिया। जब रणवीर इलाहाबादिया की बारी आई तो वो भी पूरे जोश के साथ मंच पर पहुंचे। इस दौरान उन्होंने पीएम के साथ हंसी- मजाक भी किया। स्टेज पर रणवीर इलाहाबादिया ने अगली बार नरेंद्र मोदी के साथ पॉडकास्ट करने की इच्छा जताई।

धमतरी की स्वर्णिम कृषि यात्रा : आत्मनिर्भरता और समृद्धि के 25 वर्ष
कारखानों में श्रमिकों के नियमित स्वास्थ्य जाँच में नहीं चलेगी मनमानी, श्रम मंत्री देवांगन ने दिए कड़े निर्देश
बालिका सुरक्षा माह के अंतर्गत चलाया जा रहा है जागरूकता कार्यक्रम
बाढ़ में बही पुस्तकें, टेबलेट भी हुआ खराब, पर नहीं रुकेगी पूनम की प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी
महिलाओं और बच्चों को मिले आंगनबाड़ी की सभी सेवाओं का लाभ : महिला एवं बाल विकास सचिव शम्मी आबिदी
मंत्रालय में हुआ राष्ट्र-गीत "वंदे-मातरम" एवं राष्ट्र-गान "जन-गण-मन" का सामूहिक गायन
गुणवत्तापूर्ण स्वास्थ्य सेवा और चिकित्सा शिक्षा के ढांचे को सुदृढ़ बनाना सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता : उप मुख्यमंत्री शुक्ल
मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने बाढ़ राहत कार्यों की समीक्षा की