श्वानों को पकडने का कर रहे थे विरोध, हुई एफआईआर
भोपाल । आवारा श्वानों को पकडने में बाधक बन रहे 10 पशुप्रेमियों के खिलाफ नगर निगम ने एफआइआर दर्ज कराई है। मीनाल क्षेत्र में कुत्तों को पकड़ने के दौरान डाग स्क्वायड से बदसलूकी करने वाले पांच पशु प्रेमियों के खिलाफ निगम ने शासकीय कार्य में बाधा सहित गाली-गलौज व अन्य मामलों में एफआईआर दर्ज कराई थी। जबकि दो दिन पहले एक महिला पेट लवर्स और उसके दो बेटों के खिलाफ डाग स्क्वायड को बुलाने वाले व्यक्ति के साथ गाली-गलौज और मारपीट करने के मामले में पिपलानी पुलिस ने एफआईआर दर्ज की। इसी तरह सोमवार को सांईबाबा नगर में एक व्यक्ति ने दो पेट लवर्स के खिलाफ गाली-गलौज और मारपीट की धाराओं में मामला दर्ज कराया। पेट लवर्स डॉग स्क्वायड को बुलाने से नाराज थे। डाग स्क्वायड प्रभारी राकेश शर्मा ने बताया कि पशु प्रेमी डाग स्क्वायड के साथ अभद्रता कर रहे हैं। इनमें ज्यादातर युवतियां, महिलाएं और बच्चे हैं। ये लोग खुलेआम निगम कर्मियों को धमकाते हैं। पकड़े गए स्ट्रीट डाग्स को छीन लेते हैं। महिलाएं, युवतियां और बच्चे होने की वजह से डॉग स्क्वायड कुछ नहीं कर पाता। बता दें कि राजधानी में अवारा श्वानों के हमले की घटनाएं बढ़ती जा रही हैं। हालांकि नगर निगम के कर्मचारी इनकी धरपकड़ में लगे हैं। लेकिन इसमें पशु प्रेमी बाधक बन रहे हैं। शहर के विभिन्न क्षेत्रों में अब तक नगर निगम द्वारा 10 पशुप्रेमियों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई जा चुकी है।

धमतरी की स्वर्णिम कृषि यात्रा : आत्मनिर्भरता और समृद्धि के 25 वर्ष
कारखानों में श्रमिकों के नियमित स्वास्थ्य जाँच में नहीं चलेगी मनमानी, श्रम मंत्री देवांगन ने दिए कड़े निर्देश
बालिका सुरक्षा माह के अंतर्गत चलाया जा रहा है जागरूकता कार्यक्रम
बाढ़ में बही पुस्तकें, टेबलेट भी हुआ खराब, पर नहीं रुकेगी पूनम की प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी
महिलाओं और बच्चों को मिले आंगनबाड़ी की सभी सेवाओं का लाभ : महिला एवं बाल विकास सचिव शम्मी आबिदी
मंत्रालय में हुआ राष्ट्र-गीत "वंदे-मातरम" एवं राष्ट्र-गान "जन-गण-मन" का सामूहिक गायन
गुणवत्तापूर्ण स्वास्थ्य सेवा और चिकित्सा शिक्षा के ढांचे को सुदृढ़ बनाना सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता : उप मुख्यमंत्री शुक्ल
मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने बाढ़ राहत कार्यों की समीक्षा की