पीसीसी प्रतिनिधि विष्णु यादव ने छोड़ी कांग्रेस
बिलासपुर लोकसभा सीट से तीन दिन पहले कांग्रेस से नामांकन फॉर्म खरीदने वाले प्रदेश कांग्रेस कार्यसमिति के सदस्य विष्णु यादव ने भाजपा में प्रवेश कर लिया है। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय की मौजूदगी में वे भाजपा में शामिल हुए। भाजपा प्रत्याशी तोखनराम साहू की नामांकन रैली के लिए मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय गुरुवार को बिलासपुर पहुंचे। जगन्नाथ मंगलम में कार्यकर्ताओं को सम्बोधित कर रहे थे। उसी वक्त उनकी मौजूदगी में विष्णु यादव ने भाजपा में प्रवेश किया। बता दें कि विष्णु यादव ने नामांकन फॉर्म खरीदने के बाद कांग्रेस के शीर्ष नेतृत्व पर गंभीर आरोप लगाए थे। उन्होंने कहा था कि बार-बार उनके साथ अन्याय हो रहा है। एक बार उनका नाम घोषित हो जाने के बाद टिकट में बदलाव कर दिया जाता है। वे पूर्व में एआईसीसी के डेलिगेट रह चुके हैं।विष्णु यादव द्वारा बिलासपुर लोकसभा सीट से कांग्रेस की ओर से नामांकन फॉर्म खरीदने के बाद संगठन के कान खड़े हो गए थे। कांग्रेस की संवाद एवं संपर्क समिति के अध्यक्ष धनेंद्र साहू ने बिलासपुर पहुंचकर संगठन के नेताओं के साथ कांग्रेस भवन में बैठक की थी। इसके बाद रात में विष्णु यादव के घर पहुंचकर उन्हें मनाने का प्रयास भी किया था। हालांकि विष्णु यादव ने उनकी बात नहीं मानी और भाजपा की सदस्यता ग्रहण की कर लिया।

धमतरी की स्वर्णिम कृषि यात्रा : आत्मनिर्भरता और समृद्धि के 25 वर्ष
कारखानों में श्रमिकों के नियमित स्वास्थ्य जाँच में नहीं चलेगी मनमानी, श्रम मंत्री देवांगन ने दिए कड़े निर्देश
बालिका सुरक्षा माह के अंतर्गत चलाया जा रहा है जागरूकता कार्यक्रम
बाढ़ में बही पुस्तकें, टेबलेट भी हुआ खराब, पर नहीं रुकेगी पूनम की प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी
महिलाओं और बच्चों को मिले आंगनबाड़ी की सभी सेवाओं का लाभ : महिला एवं बाल विकास सचिव शम्मी आबिदी
मंत्रालय में हुआ राष्ट्र-गीत "वंदे-मातरम" एवं राष्ट्र-गान "जन-गण-मन" का सामूहिक गायन
गुणवत्तापूर्ण स्वास्थ्य सेवा और चिकित्सा शिक्षा के ढांचे को सुदृढ़ बनाना सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता : उप मुख्यमंत्री शुक्ल
मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने बाढ़ राहत कार्यों की समीक्षा की