गिलेस्पी की लगातार उपेक्षा कर रहा था पीसीबी
कराची। पाकिस्तान क्रिकेट टीम के कोच का पद छोड़ने वाले जैसन गिलेस्पी ने अब इसके कारणों का खुलासा किया है। गिलेस्पी ने कहा कि पाक बोर्ड उनकी लगातार उपेक्षाकर रहा था यहां तक कि दक्षिण अफ्रीका में दो टेस्ट मैचों की सीरीज के लिए राष्ट्रीय टीम के चयन में उनसे सलाह नहीं ली गयी थी। पीसीबी के कुछ अधिकारियों ने गिलेस्पी के लिए काफी मुश्किलें खड़ी कर दी थी। उन्हें टीम से जुड़े अधिकांश फैसलों से अलग-थलग कर दिया गया था।
उनके अनुरोध के बाद भी बोर्ड ने हाई परफार्मेंस कोच टिम नीलसन के करार को आगे नहीं बढ़ाया था। दक्षिण अफ्रीका दौरे के लिए टेस्ट टीम के चयन में भी उनकी भूमिका नहीं थी। गिलेस्पी इस बात से भी नाराज थे कि नीलसन का करार आगे नहीं बढाया गया है। बोर्ड ने सीमित ओवरों के प्रारूप के अंतरिम कोच और सीनियर चयनकर्ता आकिब जावेद की सिफारिश पर उनकी जगह राष्ट्रीय क्रिकेट अकादमी से शाहिद इस्लाम को सहयोगी स्टाफ के रुप में रखा। गिलेस्पी से पहले सीमित ओवरों की टीम के मुख्य कोच गैरी कर्स्टन को भी पीसीबी के खराब रवैये के कारण पद छोड़ना पड़ा था।

धमतरी की स्वर्णिम कृषि यात्रा : आत्मनिर्भरता और समृद्धि के 25 वर्ष
कारखानों में श्रमिकों के नियमित स्वास्थ्य जाँच में नहीं चलेगी मनमानी, श्रम मंत्री देवांगन ने दिए कड़े निर्देश
बालिका सुरक्षा माह के अंतर्गत चलाया जा रहा है जागरूकता कार्यक्रम
बाढ़ में बही पुस्तकें, टेबलेट भी हुआ खराब, पर नहीं रुकेगी पूनम की प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी
महिलाओं और बच्चों को मिले आंगनबाड़ी की सभी सेवाओं का लाभ : महिला एवं बाल विकास सचिव शम्मी आबिदी
मंत्रालय में हुआ राष्ट्र-गीत "वंदे-मातरम" एवं राष्ट्र-गान "जन-गण-मन" का सामूहिक गायन
गुणवत्तापूर्ण स्वास्थ्य सेवा और चिकित्सा शिक्षा के ढांचे को सुदृढ़ बनाना सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता : उप मुख्यमंत्री शुक्ल
मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने बाढ़ राहत कार्यों की समीक्षा की