PBKS के तूफानी बल्लेबाज ने खुद को ठहराया दोषी
नई दिल्ली। रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने IPL 2025 के फाइनल में पंजाब किंग्स को 6 रन से हराकर अपना पहला IPL खिताब जीता। इस मैच को हुए एक हफ्ते का समय बीत चुका है, लेकिन इस महामुकाबले की चर्चा अभी भी नहीं थम रही है।
फाइनल मैच में RCB ने 20 ओवर में 190/9 का स्कोर खड़ा किया था। इसके जवाब में पंजाब की टीम 7 विकेट पर 184 रन ही बना सकी और आरसीबी ने इस तरह 6 रन से मैच जीत लिया। मैच में पंजाब की हार को लेकर अब उनके एक खिलाड़ी ने हार का जिम्मेदार खुद को माना है। ये खिलाड़ी और कोई नहीं 24 साल के नेहार वढेरा हैं, जिन्होंने खुद को पंजाब की हार का कसूरवार ठहराया।
नेहाल वढेरा ने PBKS की हार का खुद को जिम्मेदार ठहराया
दरअसल, 24 साल के नेहाल वढेरा का प्रदर्शन IPL 2025 Final में निराशाजनक रहा। बाएं हाथ के इस बल्लेबाज ने 18 गेंदों में मात्र 15 रन बनाए, जिससे PBKS की रन गति धीमी हो गई और वे 20 ओवर में 184/7 का स्कोर ही बना पाए। उन्होंने अब आईपीएल 2025 फाइनल में पंजाब की हार के लिए खुद को जिम्मेदार ठहराया।
हिंदुस्तान टाइम्स को दिए एक इंटरव्यू में उन्होंने कहा, "मैं पूरी तरह से खुद को दोषी मानता हूं। अगर मैंने उस समय बेहतर खेला होता, तो हम निश्चित रूप से जीत सकते थे। मैं पिच को दोष नहीं दूंगा क्योंकि RCB ने 190 रन बनाए थे।"
आईपीएल 2025 में 4.2 करोड़ रुपये में पंजाब किंग्स में शामिल हुए वढेरा ने स्वीकार किया कि वह खेल को अंत तक ले जाने में विश्वास रखते हैं, लेकिन इस बार वह ऐसा नहीं कर पाए। उन्होंने कहा, "मुझे लगता है कि मैं सिर्फ खेल को अंत तक ले जा रहा था और मेरा मानना है कि खेल को अंत तक ले जाकर खत्म करना चाहिए। मुझे लगता है कि यह उन दिनों में से एक था जब मैं खेल को खत्म नहीं कर सका। जब भी मुझे सभी टूर्नामेंट में तेजी लानी थी, जब भी मैंने तेजी लाई, मुझे लगता है कि आखिरी गेम को छोड़कर इसका फायदा मिला।"
शानदार रहा था पूरा सीजन, पर दबाव में चूके
वढेरा ने पूरे IPL 2025 सीजन में PBKS के लिए शानदार प्रदर्शन किया था। उन्होंने 16 मैचों में 369 रन बनाए, जिसमें दो अर्धशतक और 145.84 का स्ट्राइक-रेट शामिल था। इसी वजह से उन्हें फाइनल के लिए प्लेइंग इलेवन में चुना गया, लेकिन हाई-प्रेशर वाले मैच में वह फेल रहे।

धमतरी की स्वर्णिम कृषि यात्रा : आत्मनिर्भरता और समृद्धि के 25 वर्ष
कारखानों में श्रमिकों के नियमित स्वास्थ्य जाँच में नहीं चलेगी मनमानी, श्रम मंत्री देवांगन ने दिए कड़े निर्देश
बालिका सुरक्षा माह के अंतर्गत चलाया जा रहा है जागरूकता कार्यक्रम
बाढ़ में बही पुस्तकें, टेबलेट भी हुआ खराब, पर नहीं रुकेगी पूनम की प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी
महिलाओं और बच्चों को मिले आंगनबाड़ी की सभी सेवाओं का लाभ : महिला एवं बाल विकास सचिव शम्मी आबिदी
मंत्रालय में हुआ राष्ट्र-गीत "वंदे-मातरम" एवं राष्ट्र-गान "जन-गण-मन" का सामूहिक गायन
गुणवत्तापूर्ण स्वास्थ्य सेवा और चिकित्सा शिक्षा के ढांचे को सुदृढ़ बनाना सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता : उप मुख्यमंत्री शुक्ल
मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने बाढ़ राहत कार्यों की समीक्षा की