इस नंबर गेम में अटका पाकिस्तान का सुपर-8 समीकरण
टी20 वर्ल्ड कप 2024 में भारत ने यूएसए को मात देकर सुपर-8 का टिकट काट लिया है. यह वो लम्हा था जब टीम इंडिया पाकिस्तान के लिए मसीहा साबित हुई. टीम इंडिया की इस जीत के बाद सुपर-8 के लिए पाकिस्तान की उम्मीदें कुछ हद तक जिंदा हैं. लेकिन अभी पाकिस्तान को और भी पापड़ बेलने हैं. बाबर एंड कंपनी ने 3 में से 1 ही मैच जीता है जबकि यूएसए 2 मैच जीत चुकी है. यूएसए की एक जीत भी पाकिस्तान का गेम बिगाड़ सकती है.
अभी करनी होगी एक हार की दुआ
भारत के खिलाफ यूएसए की हार की एक मन्नत पाकिस्तान की पूरी हुई. लेकिन अभी दुआ करना बाकी है. यूएसए को अपना आखिरी मुकाबला आयरलैंड के खिलाफ खेलना है. पाकिस्तान को इस मैच में भी यूएसए की हार की दुआ मनानी होगी. वहीं, बाबर एंड कंपनी को अपने आखिरी मैच में आयरलैंड के खिलाफ बड़ी जीत दर्ज करनी होगी. जिसके बाद सुपर-8 के लिए दरवाजे पूरी तरह से खुल जाएंगे.
यूएसए का पलड़ा भारी
आयरलैंड की टीम ग्रुप ए में सबसे नीचे है. टीम ने दो मुकाबले खेले हैं और दोनों में हार का सामना करना पड़ा है. वहीं, दूसरी तरफ यूएसए ने टी20 वर्ल्ड कप 2024 में उच्च स्तरीय प्रदर्शन किया है. ऐसे में यूएसए का पलड़ा भारी नजर आता है. पाकिस्तान के साथ उलटफेर करने के बाद यूएसए ने टीम इंडिया को जीतने के लिए संघर्ष करने पर मजबूर कर दिया. यदि यूएसए की टीम जीत जाती है तो पाकिस्तान का खेल उसी दिन खत्म हो जाएगा.
14 जून को टक्कर
यूएसए और आयरलैंड के बीच 14 जून को टक्कर होनी है. यदि आयरलैंड की टीम टी20 वर्ल्ड कप 2024 में अपना खाता खोलती है तो पाकिस्तान के लिए दरवाजे लगभग खुल जाएंगे. पाकिस्तान को अपना आखिरी मैच आयरलैंड के खिलाफ 16 जून को खेलना है.

धमतरी की स्वर्णिम कृषि यात्रा : आत्मनिर्भरता और समृद्धि के 25 वर्ष
कारखानों में श्रमिकों के नियमित स्वास्थ्य जाँच में नहीं चलेगी मनमानी, श्रम मंत्री देवांगन ने दिए कड़े निर्देश
बालिका सुरक्षा माह के अंतर्गत चलाया जा रहा है जागरूकता कार्यक्रम
बाढ़ में बही पुस्तकें, टेबलेट भी हुआ खराब, पर नहीं रुकेगी पूनम की प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी
महिलाओं और बच्चों को मिले आंगनबाड़ी की सभी सेवाओं का लाभ : महिला एवं बाल विकास सचिव शम्मी आबिदी
मंत्रालय में हुआ राष्ट्र-गीत "वंदे-मातरम" एवं राष्ट्र-गान "जन-गण-मन" का सामूहिक गायन
गुणवत्तापूर्ण स्वास्थ्य सेवा और चिकित्सा शिक्षा के ढांचे को सुदृढ़ बनाना सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता : उप मुख्यमंत्री शुक्ल
मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने बाढ़ राहत कार्यों की समीक्षा की