भारत से तनाव के बीच सऊदी अरब पहुंचे पाक पीएम और मुनीर
इस्लामाबाद। पाकिस्तानी प्रधानमंत्री ऑपरेशन सिंदूर के बाद से विदेशों में घूम-घूमकर मदद मांग रहे हैं और अपनी साझेदारी को बढ़ाने पर जोर दे रहे हैं। इसी क्रम में शरीफ सऊदी अरब पहुंचे। उन्होंने सऊदी क्राउन प्रिंस से मुलाकात की। इस दौरान भारत के साथ तनाव के दौरान सऊदी अरब की भूमिका की प्रशंसा की।
पाकिस्तान के प्रधानमंत्री के साथ एक उच्च स्तरीय प्रतिनिधिमंडल भी सऊदी अरब की यात्रा पर है। इसमें विदेश मंत्री इशाक डार, फील्ड मार्शल सैयद आसिम मुनीर और गृहमंत्री सैयद मोहसिन नकवी शामिल हैं। बैठक के दौरान पाकिस्तान और सऊदी अरब ने रणनीतिक साझेदारी को बढ़ाने पर सहमति जताई।
क्राउन प्रिंस को पाकिस्तान की आधिकारिक यात्रा के लिए किया आमंत्रित
पाकिस्तान के प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ और सऊदी क्राउन प्रिंस मोहम्मद बिन सलमान ने शुक्रवार को दोनों देशों के बीच बहुआयामी संबंधों को गहरा करने के प्रति प्रतिबद्धता दोहराई। दोनों नेताओं ने गाजा के मुद्दे पर विस्तृत चर्चा की।
प्रधानमंत्री ने राजनीतिक, आर्थिक और सुरक्षा क्षेत्रों में द्विपक्षीय सहयोग की बढ़ती गति पर संतोष व्यक्त किया और पाकिस्तान और सऊदी अरब के बीच गहरे, रणनीतिक और भाईचारे के संबंधों की पुष्टि की।
शहबाज शरीफ ने क्राउन प्रिंस को पाकिस्तान की आधिकारिक यात्रा के लिए आमंत्रित किया।

धमतरी की स्वर्णिम कृषि यात्रा : आत्मनिर्भरता और समृद्धि के 25 वर्ष
कारखानों में श्रमिकों के नियमित स्वास्थ्य जाँच में नहीं चलेगी मनमानी, श्रम मंत्री देवांगन ने दिए कड़े निर्देश
बालिका सुरक्षा माह के अंतर्गत चलाया जा रहा है जागरूकता कार्यक्रम
बाढ़ में बही पुस्तकें, टेबलेट भी हुआ खराब, पर नहीं रुकेगी पूनम की प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी
महिलाओं और बच्चों को मिले आंगनबाड़ी की सभी सेवाओं का लाभ : महिला एवं बाल विकास सचिव शम्मी आबिदी
मंत्रालय में हुआ राष्ट्र-गीत "वंदे-मातरम" एवं राष्ट्र-गान "जन-गण-मन" का सामूहिक गायन
गुणवत्तापूर्ण स्वास्थ्य सेवा और चिकित्सा शिक्षा के ढांचे को सुदृढ़ बनाना सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता : उप मुख्यमंत्री शुक्ल
मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने बाढ़ राहत कार्यों की समीक्षा की