P Chidambaram ने अब पीएम मोदी को लेकर दिया बड़ा बयान
मणिपुर में फैली जातीय हिंसा केन्द्र की नरेन्द्र मोदी सरकार के लिए बड़ी परेशानी कारण बनी हुई है। इस पर केन्द्रीय गृह मंत्री अमित शाह की नजर बनी हुई है। वह लगातार स्थिति का जाजया ले रहे हैं। इसी बीच कांग्रेस के वरिष्ठ नेता एवं पूर्व केंद्रीय मंत्री पी चिदंबरम ने इस संबंध में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी को निशाने पर लिया है। पी चिदंबरम ने आज इस संबंध में बोल दिया कि पीएम नरेन्द्र मोदी को अपना हठ छोडक़र मणिपुर का दौरा करना चाहिए और राज्य के लोगों से विनम्रता से बात करने के साथ ही उनकी शिकायतों और आकांक्षाओं को सीधे जानना चाहिए।
जातीय हिंसा में अभी तक बड़ी संख्या में लोगा अपनी जान गंवा चुके
पूर्व केन्द्रीय मंत्री पी चिदंबरम ने सोशल मीडिया के माध्यम से कहा कि मणिपुर संकट का समाधान पांच हजार और केंद्रीय सशस्त्र पुलिस जवानों को भेजना नहीं है। यह स्वीकार करना अधिक समझदारी है कि मणिपुर के सीएम बीरेन सिंह इस संकट के कारण हैं और उन्हें तत्काल हटा देना चाहिए। आपको बता दें कि इस जातीय हिंसा में अभी तक बड़ी संख्या में लोगा अपनी जान गंवा चुके हैं। अब केन्द्र सरकार की ओर से इस संबंध में आवश्यक कदम उठाए जा रहे हैं।

धमतरी की स्वर्णिम कृषि यात्रा : आत्मनिर्भरता और समृद्धि के 25 वर्ष
कारखानों में श्रमिकों के नियमित स्वास्थ्य जाँच में नहीं चलेगी मनमानी, श्रम मंत्री देवांगन ने दिए कड़े निर्देश
बालिका सुरक्षा माह के अंतर्गत चलाया जा रहा है जागरूकता कार्यक्रम
बाढ़ में बही पुस्तकें, टेबलेट भी हुआ खराब, पर नहीं रुकेगी पूनम की प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी
महिलाओं और बच्चों को मिले आंगनबाड़ी की सभी सेवाओं का लाभ : महिला एवं बाल विकास सचिव शम्मी आबिदी
मंत्रालय में हुआ राष्ट्र-गीत "वंदे-मातरम" एवं राष्ट्र-गान "जन-गण-मन" का सामूहिक गायन
गुणवत्तापूर्ण स्वास्थ्य सेवा और चिकित्सा शिक्षा के ढांचे को सुदृढ़ बनाना सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता : उप मुख्यमंत्री शुक्ल
मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने बाढ़ राहत कार्यों की समीक्षा की