एनटीपीसी ग्रीन एनर्जी का सब्सक्रिप्शन के लिए आईपीओ खुला
नई दिल्ली। एनटीपीसी ग्रीन एनर्जी का 10 हजार करोड़ रुपए का आईपीओ मंगलवार को सब्सक्रिप्शन के लिए खुल गया है। यह एक बुक-बिल्ट इश्यू है। इसमें 92,59,25,926 नए शेयर जारी होंगे। आईपीओ का मूल्य दायरा 102-108 रुपए प्रति शेयर है। इसमें लॉट साइज 138 शेयरों का है। खुदरा निवेशकों को 138 शेयरों के एक लॉट के लिए बोली लगाने के लिए न्यूनतम 14,904 रुपए की जरूरत होगी। बाजार विश्लेषक सार्वजनिक पेशकश में आवेदन की सलाह दे रहे हैं क्योंकि लंबी अवधि में इसमें काफी संभावनाएं हैं। एंकर निवेशकों के लिए बोली आज तय की गई है। आईपीओ के लिए बोली मंगलवार को खुलेगी और शुक्रवार 22 नवंबर को बंद होगी। 25 नवंबर को आवंटन को अंतिम रूप दिया जाएगा और शेयर 26 नवंबर मंगलवार को डीमैट खातों में क्रेडिट किए जाएंगे। एनटीपीसी ग्रीन एनर्जी का शेयर बुधवार 27 नवंबर को एनएसई और बीएसई पर सूचीबद्ध होने की संभावना है।
ब्रोकरेज फर्में कंपनी की संभावना को लेकर सकारात्मक
विवरणिका के मसौदे यानी रेड हेरिंग प्रॉस्पेक्टस के मुताबिक एनटीपीसी ग्रीन एनर्जी आईपीओ से प्राप्त रकम का इस्तेमाल अपनी पूर्ण स्वामित्व वाली सहायक कंपनी एनटीपीसी रिन्यूएबल एनर्जी (एनआरईएल) में निवेश करने कुछ उधारी चुकाने या समय से पहले भुगतान करने और कंपनी के सामान्य कामकाज करने की योजना बना रही है। एनटीपीसी ग्रीन एनर्जी का प्रीमियम ग्रे मार्केट में सोमवार को गिर गया। ये शेयर आईपीओ मूल्य के ऊपरी स्तर से एक रुपए के प्रीमियम पर मिल रहे हैं, जो 0.93 फीसदी का जीएमपी बताता है। सूत्रों के मुताबिक 14 नवंबर, 2024 को जीएमपी 3 रुपए था। ज्यादातर ब्रोकरेज फर्में कंपनी की संभावना को लेकर सकारात्मक हैं और आवेदन की सलाह दे रही हैं।रिलायंस सिक्योरिटीज ने इसमें दीर्घकालिक संभावनाओं को देखते हुए आवेदन की सलाह दी है। विश्लेषकों ने एनटीपीसी ग्रीन एनर्जी की वित्तीय ताकत, मजबूत क्रेडिट रेटिंग और बड़े पैमाने की परियोजनाओं पर अमल करने की विशेषज्ञता पर प्रकाश डाला। हरित हाइड्रोजन और भंडारण जैसे नए ऊर्जा समाधानों पर कंपनी का ध्यान है जिससे कंपनी भारत के नेट-जीरो लक्ष्यों में योगदान के लिए अहम स्थिति में हो जाती है। रिलायंस सिक्योरिटीज का मानना है कि विवेकपूर्ण बिजनेस मॉडल, मजबूत आय वृद्धि और बेहतर वित्तीय स्थिति के कारण लंबी अवधि के लिहाज से इसमें आवेदन करना तर्कसंगत है।
एसबीआई सिक्योरिटीज ने भी लंबी अवधि के लिए आईपीओ में आवेदन की सलाह दी है। 108 रुपए के ऊपरी कीमत स्तर पर एनटीपीसी ग्रीन एनर्जी का मूल्यांकन वित्त वर्ष 2024 के उद्यम मूल्य-परिचालन लाभ के 53.4 गुने पर किया गया है। ब्रोकरेज का अनुमान है कि एनटीपीसी ग्रीन एनर्जी की परिचालन क्षमता सितंबर 2024 में 3.3 गीगावॉट से बढ़कर वित्त वर्ष 2025 वित्त वर्ष 2026 वित्त वर्ष 2027 तक 6/11/19 गीगावॉट हो जाएगी। वित्त वर्ष 2024-2027 के दौरान राजस्व, परिचालन लाभ और शुद्ध लाभ क्रमशः 79 फीसदी, 117.2 फीसदी और 123.8 फीसदी सालाना की दर से बढ़ने की संभावना है। एसबीआई सिक्योरिटीज ने कहा कि कीमत दायरे के ऊपरी स्तर पर इश्यू की कीमत आकर्षक है और हम निवेशकों को लंबी अवधि के लिए इसमें आवेदन करने की सलाह देते हैं।

धमतरी की स्वर्णिम कृषि यात्रा : आत्मनिर्भरता और समृद्धि के 25 वर्ष
कारखानों में श्रमिकों के नियमित स्वास्थ्य जाँच में नहीं चलेगी मनमानी, श्रम मंत्री देवांगन ने दिए कड़े निर्देश
बालिका सुरक्षा माह के अंतर्गत चलाया जा रहा है जागरूकता कार्यक्रम
बाढ़ में बही पुस्तकें, टेबलेट भी हुआ खराब, पर नहीं रुकेगी पूनम की प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी
महिलाओं और बच्चों को मिले आंगनबाड़ी की सभी सेवाओं का लाभ : महिला एवं बाल विकास सचिव शम्मी आबिदी
मंत्रालय में हुआ राष्ट्र-गीत "वंदे-मातरम" एवं राष्ट्र-गान "जन-गण-मन" का सामूहिक गायन
गुणवत्तापूर्ण स्वास्थ्य सेवा और चिकित्सा शिक्षा के ढांचे को सुदृढ़ बनाना सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता : उप मुख्यमंत्री शुक्ल
मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने बाढ़ राहत कार्यों की समीक्षा की