दुष्कर्म के मामले में नपा सीएमओ गिरफ्तार, क्रिकेट खेलते इंदौर पुलिस ने पकड़ा
इंदौर । इंदौर पुलिस ने रविवार को शहडोल की धनपुरी नगर पालिका के सीएमओ प्रभात बरकड़े को गिरफ्तार किया है। उन पर नीट की तैयारी कर रही छात्रा से दुष्कर्म का आरोप है। इस संबंध में इंदौर के एमआईजी थाना प्रभारी मनीष लोधा ने बताया कि इंदौर में रहकर पढ़ाई करने वाली युवती से सबसे पहले आरोपी सीएमओ की पहली मुलाकात हुई थी। आरोपी एवं पीड़ित युवती के बीच दूर का रिश्ता भी होना पता चला है।
शादी का दिया था झांसा
पीड़िता ने थाने में शिकायत करते हुए बताया कि इसके बाद दोनों के बीच कई बार मुलाकातें हुईं हैं। आरोपी द्वारा पीड़िता को इंदौर के अलावा जबलपुर समेत अन्य स्थानों पर ले जाकर उससे शादी करने का झांसा देकर कई बार दुराचार किया गया, लेकिन जब युवती शादी करने पर जोर देने लगी तो वह इससे मुकर गया। जिसके बाद पीड़िता ने एमआईजी थाना आकर इसकी शिकायत दर्ज कराई थी। मामला दर्ज होने के बाद वारिष्ठ अधिकारियों से मार्गदर्शन लेकर एमआईजी थाना इंदौर से चार सदस्यीय टीम शहडोल जिले के धनपुरी भेजी गई, जहां से टीम ने आरोपी सीएमओ प्रभात बरकडे को गिरफ्तार कर लिया है।

धमतरी की स्वर्णिम कृषि यात्रा : आत्मनिर्भरता और समृद्धि के 25 वर्ष
कारखानों में श्रमिकों के नियमित स्वास्थ्य जाँच में नहीं चलेगी मनमानी, श्रम मंत्री देवांगन ने दिए कड़े निर्देश
बालिका सुरक्षा माह के अंतर्गत चलाया जा रहा है जागरूकता कार्यक्रम
बाढ़ में बही पुस्तकें, टेबलेट भी हुआ खराब, पर नहीं रुकेगी पूनम की प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी
महिलाओं और बच्चों को मिले आंगनबाड़ी की सभी सेवाओं का लाभ : महिला एवं बाल विकास सचिव शम्मी आबिदी
मंत्रालय में हुआ राष्ट्र-गीत "वंदे-मातरम" एवं राष्ट्र-गान "जन-गण-मन" का सामूहिक गायन
गुणवत्तापूर्ण स्वास्थ्य सेवा और चिकित्सा शिक्षा के ढांचे को सुदृढ़ बनाना सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता : उप मुख्यमंत्री शुक्ल
मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने बाढ़ राहत कार्यों की समीक्षा की