अब कीनिया में भी शुरु होगी टी20 क्रिकेट लीग
अफ्रीकी देश कीनिया अब अपने क्रिकेट ढ़ांचे को बेहतर बनाने के लिए एक टी20 क्रिकेट लीग शुरु करने जा रही है। ये लीग सितंबर में शुरु होगी। लीग का पहला सत्र 25 दिन का होगा जिसमें छह फ्रेंचाइजी हिस्सा लेंगी। इसमें दुनिया भर के कम से कम पांच अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ियों को अपनी टीम में शामिल किया जा सकता है। क्रिकेट कीनिया और और कंपनी एओएस स्पोर्ट के बीच इस लीग के आयोजन को लेकर एक समझौता हुआ है। कीनिया के पूर्व अंतरराष्ट्रीय क्रिकेटर कैनेडी ओबुया ने कहा, ‘यह बहुत बड़ा आयोजन होगा। यह रोमांचक होगा। यह रोमांचकारी होगा। इससे कीनिया में क्रिकेट को नई दिशा मिलेगी और वह तेजी से आये बढ़ेगा। कीनिया की तरफ से 90 एक दिवसीय अंतरराष्ट्रीय मैच खेलने वाले इस पूर्व विकेटकीपर बल्लेबाज ने कहा, ‘किसी भी मैच के लिए एक टीम को चार विदेशी खिलाड़ियों को ही अंतिम एकादश में शामिल करने की अनुमति दी जाएगी। वहीं अन्य सभी खिलाड़ी स्थानीय होंगे। कीनिया की टीम का वर्तमान समय में प्रदर्शन अच्छा नहीं रहा है पर एक समय वह अपने अच्छे प्रदर्शन के लिए जानी जाती थी। वह साल 2003 में एकदिवसीय विश्व कप के सेमीफाइनल में भी पहुंची थी। अब ओबुया की तरह ही कई अन्य क्रिकेटरों को भी भरोसा है कि इस लीग से कीनियाई क्रिकेट आगे बढ़ेगा। भारत में आईपीएल शुरु होने के बाद से ही दक्षिण अफ्रीका पाकिस्तान सहित कई देशों में क्रिकेट लीग शुरु हुई है।

धमतरी की स्वर्णिम कृषि यात्रा : आत्मनिर्भरता और समृद्धि के 25 वर्ष
कारखानों में श्रमिकों के नियमित स्वास्थ्य जाँच में नहीं चलेगी मनमानी, श्रम मंत्री देवांगन ने दिए कड़े निर्देश
बालिका सुरक्षा माह के अंतर्गत चलाया जा रहा है जागरूकता कार्यक्रम
बाढ़ में बही पुस्तकें, टेबलेट भी हुआ खराब, पर नहीं रुकेगी पूनम की प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी
महिलाओं और बच्चों को मिले आंगनबाड़ी की सभी सेवाओं का लाभ : महिला एवं बाल विकास सचिव शम्मी आबिदी
मंत्रालय में हुआ राष्ट्र-गीत "वंदे-मातरम" एवं राष्ट्र-गान "जन-गण-मन" का सामूहिक गायन
गुणवत्तापूर्ण स्वास्थ्य सेवा और चिकित्सा शिक्षा के ढांचे को सुदृढ़ बनाना सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता : उप मुख्यमंत्री शुक्ल
मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने बाढ़ राहत कार्यों की समीक्षा की