अब यात्रियों के लिए मोबाइल एप से जनरल टिकट लेने की सुविधा
दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे ने आनलाइन टिकटिंग सुविधा के बाद मोबाइल एप से जनरल टिकट लेने की सुविधा यात्रियों को दी है। यूटीएस आन मोबाइल एप का उपयोग करने वालों की संख्या लगातार बढ़ रही है। पिछले 10 महीनों में 49 लाख से भी अधिक यात्रियों ने अनारक्षित टिकट बुक कराया है। इसे देखते हुए रेलवे ने एप से टिकट लेने का रेंज इस माह से बढ़ाकर 25 किलोमीटर कर दिया है।
रेल मंडल के अधिकारियों ने बताया कि एप के माध्यम से पहले स्टेशन से पांच किलोमीटर के दायरे में ही टिकट ले सकते थे। टिकट काउंटरों में लाइन लगाने से निजात दिलाने, शीघ्र टिकट उपलव्ध कराने के उद्देश्य से रेलवे ने घर बैठे टिकट बुकिंग व सीजन टिकट (एमएसटी) जारी व नवीनीकरण कराने के लिए यूटीएस मोबाइल एप की सुविधा दी है। मोबाइल पर इस एप को डाउनलोड कर त्वरित अनारक्षित टिकट, प्लेटफार्म टिकट प्राप्त कर सकते हैं।
20 प्रतिशत से अधिक टिकट एप से खरीदें
अप्रैल 2023 से जनवरी 2024 तक जितने अनारक्षित टिकटों की बुकिंग हुई उनमें से 20 प्रतिशत से अधिक टिकट यूटीएस आन मोबाइल एप के माध्यम से लिए गए। लगभग 49 लाख से अधिक यात्रियों ने एप के जरिए अनारक्षित टिकट लेकर ट्रेन में सफर किया।
एप से टिकट लेने के लिए ये करें
-गूगल प्ले स्टोर, एप्पल स्टोर से यूटीएस मोबाइल एप डाउनलोड करें तथा रजिस्ट्रेशन के लिए साइन अप करें।
- लागिन आइडी, मोबाइल नंबर रजिस्टर्ड करें तथा मैसेज के द्वारा प्राप्त चार अंकों के पासवर्ड का उपयोग करें।
- टिकटों के प्रकार यात्रा टिकट, सीजन टिकट, प्लेटफार्म टिकट तथा यात्रियों की संख्या आदि का चयन करें।
- टिकट के भुगतान के लिए क्र-वालेट का उपयोग करें।
- क्र-वालेट को डेबिट कार्ड, नेट बैंकिंग, यूपीआइ जैसे पेटीएम, गूगल-पे, फोन पे आदि या फिर यूटीए काउंटर द्वारा रिचार्ज किया जा सकता है।
- आर वालेट के अलावा डेबिट कार्ड, नेट बैंकिंग, यूपीआइ द्वारा भी भुगतान किया जा सकता है।

धमतरी की स्वर्णिम कृषि यात्रा : आत्मनिर्भरता और समृद्धि के 25 वर्ष
कारखानों में श्रमिकों के नियमित स्वास्थ्य जाँच में नहीं चलेगी मनमानी, श्रम मंत्री देवांगन ने दिए कड़े निर्देश
बालिका सुरक्षा माह के अंतर्गत चलाया जा रहा है जागरूकता कार्यक्रम
बाढ़ में बही पुस्तकें, टेबलेट भी हुआ खराब, पर नहीं रुकेगी पूनम की प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी
महिलाओं और बच्चों को मिले आंगनबाड़ी की सभी सेवाओं का लाभ : महिला एवं बाल विकास सचिव शम्मी आबिदी
मंत्रालय में हुआ राष्ट्र-गीत "वंदे-मातरम" एवं राष्ट्र-गान "जन-गण-मन" का सामूहिक गायन
गुणवत्तापूर्ण स्वास्थ्य सेवा और चिकित्सा शिक्षा के ढांचे को सुदृढ़ बनाना सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता : उप मुख्यमंत्री शुक्ल
मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने बाढ़ राहत कार्यों की समीक्षा की