उत्तर कोरिया का तानाशाह अब गंदगी फैलाने पर उतरा
परमाणु बम की धमकी देने वाला उत्तर कोरिया अब गंदी हरकत पर उतर आया है। उत्तर कोरिया ने दक्षिण कोरिया के अंदर एक बार फिर कचरे से भरे सैकड़ों गुब्बारे भेजे हैं। यह हरकत ऐसे समय में की गई है, जब हाल ही में दक्षिण कोरिया में प्योंगयांग विरोधी कार्यकर्ताओं ने यह कहा था कि उन्होंने सीमा पार तानाशह किम जोंग उन के खिलाफ गुब्बारे के जरिए पर्चे भेजे हैं। बताया जा रहा है कि तानाशह किम जोंग उन ने जो कूड़ा भेजा है, उसमें सिगरेट के टुकड़ों से लेकर कार्डबोर्ड और प्लास्टिक के टुकड़े तक शामिल हैं।
सियोल की सेना पहले से ही ऐसी हरकत को लेकर अलर्ट थी। इसी बीच, यह कचरे वाले गुब्बारे की खबर सामने आ गई। संयुक्त चीफ ऑफ स्टाफ ने कहा कि उत्तर कोरिया एक बार फिर दक्षिण कोरिया की ओर कचरा वाले गुब्बारे भेज रहा है। उन्होंने लोगों को सलाह दी कि वे किसी भी गुब्बारे की सूचना अधिकारियों को दें और उन्हें छूने से बचें। वहीं, सियोल प्रशासन के साथ-साथ ग्योंगगी प्रांत के अधिकारियों ने भी लोगों को गुब्बारों के प्रति अलर्ट किया।
दक्षिण कोरिया की सेना ने कहा कि उत्तर कोरिया ने सप्ताह के अंत में एक बार फिर से सैकड़ों कचरे वाले गुब्बारे यहां भेजे। उन्होंने कहा कि मई से लेकर अब तक तीसरी बार ऐसी हरकत की गई है। सेना ने पहले कहा था कि वह इस बात की जांच कर रही है कि गुब्बारों में उत्तर कोरियाई प्रचार सामग्री तो नहीं है। हालिया घटना उत्तर कोरिया के उस बयान के बाद आई है, जिसमें उसने कहा था कि वह दक्षिण में कार्यकर्ताओं की ओर से सीमावर्ती इलाकों में लगातार पर्चे और अन्य कूड़ा-कचरा फैलाने के खिलाफ जवाबी कार्रवाई करेगा।बता दें, 1950 के दशक में कोरियाई युद्ध के बाद से उत्तर और दक्षिण कोरिया दोनों ने अपने प्रचार अभियान में गुब्बारे का इस्तेमाल किया है।

धमतरी की स्वर्णिम कृषि यात्रा : आत्मनिर्भरता और समृद्धि के 25 वर्ष
कारखानों में श्रमिकों के नियमित स्वास्थ्य जाँच में नहीं चलेगी मनमानी, श्रम मंत्री देवांगन ने दिए कड़े निर्देश
बालिका सुरक्षा माह के अंतर्गत चलाया जा रहा है जागरूकता कार्यक्रम
बाढ़ में बही पुस्तकें, टेबलेट भी हुआ खराब, पर नहीं रुकेगी पूनम की प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी
महिलाओं और बच्चों को मिले आंगनबाड़ी की सभी सेवाओं का लाभ : महिला एवं बाल विकास सचिव शम्मी आबिदी
मंत्रालय में हुआ राष्ट्र-गीत "वंदे-मातरम" एवं राष्ट्र-गान "जन-गण-मन" का सामूहिक गायन
गुणवत्तापूर्ण स्वास्थ्य सेवा और चिकित्सा शिक्षा के ढांचे को सुदृढ़ बनाना सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता : उप मुख्यमंत्री शुक्ल
मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने बाढ़ राहत कार्यों की समीक्षा की