जम्मू-कश्मीर में 10 जगहों पर एनआईए के छापे
श्रीनगर । नेशनल इन्वेस्टिगेशन एजेंसी ने जम्मू-कश्मीर और तमिलनाडु में शनिवार को एक साथ कई जगहों पर छापेमारी की। एनआईए ने दोनों जगह एक्शन अलग-अलग केस को लेकर लिया। दोनों ही मामले आतंकवाद से जुड़े हैं। जम्मू कश्मीर में टेरर फंडिंग के मामले को लेकर एनआईए जमात-ए-इस्लामी संगठन से जुड़े लोगों और उनके 10 ठिकानों पर सर्चिंग कर रही है। यह छापेमारी बडगाम, कुलगाम और जम्मू जिले के गुज्जर नगर, शहीदी चौक, में चल रही है। एनआईए कुलगाम में जमात के पूर्व प्रमुख शेख गुलाम हसन और एक अन्य नेता सयार अहमद रेशी के आवास पर गई है। ये दोनों नेता प्रतिबंधित संगठन जमात-ए-इस्लामी जम्मू-कश्मीर से जुड़े हुए हैं। इस संगठन को फरवरी 2019 में गृह मंत्रालय ने टेरर फंडिंग के आरोपों के चलते बैन किया था। उधर, तमिलनाडु में एनआईए 2022 में कोयंबटूर में हुए बम ब्लास्ट को लेकर राज्य के 27 जगहों पर छापेमारी कर रही है। इस ब्लास्ट में आतंकी संगठन आईएसआईएस का हाथ था। एनआईए के अधिकारी चेन्नई, त्रिची, मदुरै, तिरुनेलवेली और कोयंबटूर में एक साथ रेड मारने पहुंचे।

धमतरी की स्वर्णिम कृषि यात्रा : आत्मनिर्भरता और समृद्धि के 25 वर्ष
कारखानों में श्रमिकों के नियमित स्वास्थ्य जाँच में नहीं चलेगी मनमानी, श्रम मंत्री देवांगन ने दिए कड़े निर्देश
बालिका सुरक्षा माह के अंतर्गत चलाया जा रहा है जागरूकता कार्यक्रम
बाढ़ में बही पुस्तकें, टेबलेट भी हुआ खराब, पर नहीं रुकेगी पूनम की प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी
महिलाओं और बच्चों को मिले आंगनबाड़ी की सभी सेवाओं का लाभ : महिला एवं बाल विकास सचिव शम्मी आबिदी
मंत्रालय में हुआ राष्ट्र-गीत "वंदे-मातरम" एवं राष्ट्र-गान "जन-गण-मन" का सामूहिक गायन
गुणवत्तापूर्ण स्वास्थ्य सेवा और चिकित्सा शिक्षा के ढांचे को सुदृढ़ बनाना सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता : उप मुख्यमंत्री शुक्ल
मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने बाढ़ राहत कार्यों की समीक्षा की