विकास को नई दिशा: मंत्री राजपूत ने किया करोड़ों के कार्यों का शुभारंभ
खाद्य, नागरिक आपूर्ति मंत्री एवं प्रभारी मंत्री गोविंद सिंह राजपूत ने शुक्रवार को गुना जिले के शासकीय महाविद्यालय चाचौड़ा बीनागंज में आयोजित कार्यक्रम में ग्रामीण/ शहरी सशक्तिकरण और जनकल्याण को साकार करने 815.64 लाख लागत के विभिन्न विकास कार्यो का शिलान्यास एवं लोकार्पण किया।
कार्यक्रम का शुभांरभ कन्या पूजन के साथ हुआ। मंत्री राजपूत ने पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग अंतर्गत आंगनवाडी भवन निर्माण, सामुदायिक भवन निर्माण, सीसी रोड निर्माण, पंचायत भवन ग्राम पंचायत झुकरा, सामुदायिक शौचालय, स्टॉपडेम निर्माण ग्राम पंचायत नारायणपुरा, लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग अंतर्गत नल जल योजना तथा पोस्टल सब ऑफिस कुंभराज सहित कुल 26 कार्यो के लागत राशि 815.64 लाख के विभिन्न विकास कार्यो का शिलान्यास /लोकार्पण किया। इस दौरान मंत्री राजपूत द्वारा 5 दिव्यांगों को ट्राइसाईकिल एवं व्हीलचेयर भी वितरित की गयी।
इस अवसर पर विधायक चाचौडा़ श्रीमति प्रियंका पेंची अन्य जनप्रतिनिधिगण सहित जनपद एवं पंचायत प्रतिनिधि, विभागीय अधिकारी, कर्मचारी तथा बड़ी संख्या में ग्रामीणजन उपस्थित रहे।

धमतरी की स्वर्णिम कृषि यात्रा : आत्मनिर्भरता और समृद्धि के 25 वर्ष
कारखानों में श्रमिकों के नियमित स्वास्थ्य जाँच में नहीं चलेगी मनमानी, श्रम मंत्री देवांगन ने दिए कड़े निर्देश
बालिका सुरक्षा माह के अंतर्गत चलाया जा रहा है जागरूकता कार्यक्रम
बाढ़ में बही पुस्तकें, टेबलेट भी हुआ खराब, पर नहीं रुकेगी पूनम की प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी
महिलाओं और बच्चों को मिले आंगनबाड़ी की सभी सेवाओं का लाभ : महिला एवं बाल विकास सचिव शम्मी आबिदी
मंत्रालय में हुआ राष्ट्र-गीत "वंदे-मातरम" एवं राष्ट्र-गान "जन-गण-मन" का सामूहिक गायन
गुणवत्तापूर्ण स्वास्थ्य सेवा और चिकित्सा शिक्षा के ढांचे को सुदृढ़ बनाना सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता : उप मुख्यमंत्री शुक्ल
मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने बाढ़ राहत कार्यों की समीक्षा की