14 अगस्त से शुरू होगी नीट-यूजी काउंसलिंग, MCC ने जारी किया अपडेट
राष्ट्रीय पात्रता सह प्रवेश परीक्षा- स्नातक (नीट-यूजी) 2024 के लिए काउंसलिंग 14 अगस्त से शुरू होगी। राष्ट्रीय चिकित्सा आयोग (एनएमसी) द्वारा सोमवार को जारी नोटिस के अनुसार काउंसलिंग के लिए पंजीकरण अगस्त के पहले सप्ताह से शुरू होने की संभावना है।
ऑल इंडिया कोटे के तहत 15 प्रतिशत आरक्षण
एनएमसी के सचिव डॉ. बी. श्रीनिवास ने कहा, देशभर के लगभग 710 मेडिकल कॉलेजों में लगभग 1.10 लाख एमबीबीएस सीटों के आवंटन के लिए काउंसलिंग होगी। साथ ही, आयुष और नर्सिंग सीटों के साथ ही 21,000 बीडीएस सीटों के लिए भी काउंसलिंग आयोजित की जाएगी। एमसीसी अखिल भारतीय कोटा की 15 प्रतिशत सीटों, सभी एम्स, जेआइपीएमईआर पांडिचेरी, सभी केंद्रीय विश्वविद्यालय की सीटों और शत प्रतिशत डीम्ड विश्वविद्यालय सीटों के लिए काउंसलिंग आयोजित करेगी।
अभ्यर्थियों को काउंसलिंग से संबंधित समाचार और नोटिस के लिए एमसीसी की वेबसाइट देखते रहने की सलाह दी गई है। मेडिकल के स्नातक कोर्सों में दाखिले से जुड़ी परीक्षा नीट-यूजी के परिणामों की घोषणा राष्ट्रीय परीक्षा एजेंसी ने शुक्रवार को की थी।
परीक्षा को लेकर सामने आई थी गड़बड़ी
गौरतलब है कि पांच मई को आयोजित नीट-यूजी का रिजल्ट वैसे तो चार जून को लोकसभा चुनाव परिणामों के बीच ही जारी हो गया था। लेकिन बाद में इस परीक्षा को लेकर कई गड़बड़ियां सामने आईं। इनमें छात्रों को ग्रेस मार्क्स देने और परीक्षा में जुड़ी अन्य गड़बड़ियों का भी मामला था।
विवाद बढ़ने पर एनटीए ने 1,563 छात्रों के ग्रेस मार्क्स रद्द कर दिए थे। साथ ही उन्हें बाद में फिर परीक्षा का मौका दिया गया था। इन छात्रों की परीक्षा 23 जून को आयोजित की गई थी और उनके नए सिरे रिजल्ट भी घोषित किए गए थे। इसे लेकर सुप्रीम कोर्ट में भी याचिका दायर कर गई थीं। सुप्रीम कोर्ट ने परीक्षा के आयोजन में अनियमितताओं का आरोप लगाने वाली याचिकाओं सहित कई याचिकाओं का निपटारा कर दिया है।

धमतरी की स्वर्णिम कृषि यात्रा : आत्मनिर्भरता और समृद्धि के 25 वर्ष
कारखानों में श्रमिकों के नियमित स्वास्थ्य जाँच में नहीं चलेगी मनमानी, श्रम मंत्री देवांगन ने दिए कड़े निर्देश
बालिका सुरक्षा माह के अंतर्गत चलाया जा रहा है जागरूकता कार्यक्रम
बाढ़ में बही पुस्तकें, टेबलेट भी हुआ खराब, पर नहीं रुकेगी पूनम की प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी
महिलाओं और बच्चों को मिले आंगनबाड़ी की सभी सेवाओं का लाभ : महिला एवं बाल विकास सचिव शम्मी आबिदी
मंत्रालय में हुआ राष्ट्र-गीत "वंदे-मातरम" एवं राष्ट्र-गान "जन-गण-मन" का सामूहिक गायन
गुणवत्तापूर्ण स्वास्थ्य सेवा और चिकित्सा शिक्षा के ढांचे को सुदृढ़ बनाना सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता : उप मुख्यमंत्री शुक्ल
मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने बाढ़ राहत कार्यों की समीक्षा की