कभी योद्धा, कभी संदेशवाहक? घोड़े और धनुष-बाण के साथ घूमते नकुल बने चर्चा का विषय
गरियाबंद: छत्तीसगढ़ के गरियाबंद जिले से एक अनोखा मामला सामने आया हैं. जिले के मैनपुर ब्लॉक में रहने वाले एक शख्स ने ड्राइवर की नौकरी छोड़ घुड़सवारी का काम शुरू किया. इतना ही नहीं, शख्स का परिवार कहीं भी जाता है तो वो घोड़े का ही इस्तेमाल करते हैं. यहां तक की शख्स अब अपने क्षेत्र में भी घुड़सवारी का काम करता है. उसने कहा कि सड़क पर तेज रफ्तार की वजह से जान का खतरा बना रहता है. इसलिए उसने ड्राइवर की नौकरी छोड़कर किसान और घुड़सवारी का काम शुरू किया.
गरियाबंद के मैनपुर ब्लॉक के बनुवापारा में रहने वाले 48 वर्षीय नकुल बीसी बस ड्राइवर की नौकर छोड़ घोड़े से अपना सफर शुरू कर दिया है. पिछले 10 साल से नकुल या उसका परिवार कहीं भी आने जाने के लिए घोड़े का इस्तेमाल करते हैं. घर में और दो घोड़े हैं. 20 साल की उम्र से बस की कंडक्टरी शुरू की थी, फिर यात्री बस चलाने के लिए ड्राइवर की नौकरी भी की.
क्यों छोड़ी ड्राइवर की नौकरी?
नकुल जिस बनुवा पारा में रहते हैं, वहां से मुख्यालय आने के लिए सड़क नहीं थी. 10 हजार की मामूली तनख्वाह में दो बच्चे और पत्नी के भरण पोषण के अलावा सड़कों पर तेज रफ्तार की वजह से जान का खतरा भी बना रहता था. 10 साल पहले नकुल ने इन सबसे दूरी बनाने की ठान ली. मक्के की खेती से हुई आमदनी से पहले एक घोड़ा खरीदा. सड़कें, रोजगार और व्यवस्था के खिलाफ लगातार पत्राचार से काम नहीं चला तो घोड़े से यात्रा करनी शुरू कर दी. खेती किसानी के काम के बाद समय निकलने के बाद घुड़सवारी कर अतरिक्त आमदनी कमाते हैं.
शख्स ने बताई यह वजह
नकुल ने बताया कि नौकरी करने के दौरान परिवार की भी टेंशन रहती और खुद की भी. उस दौरान मैं परिवार से दूर रहता था. कभी-कभी मैं अपने परिवार के साथ रह पाता था. किसान करने और घुड़सवारी का काम शुरू करने के बाद से मैं अपने परिवार के साथ रहता हूं और नौकरी से ज्यादा इनकम कर पाता हूं. किसान करने के बाद जो समय मिलता है उसमें घुड़सवारी कर लेते हैं.

धमतरी की स्वर्णिम कृषि यात्रा : आत्मनिर्भरता और समृद्धि के 25 वर्ष
कारखानों में श्रमिकों के नियमित स्वास्थ्य जाँच में नहीं चलेगी मनमानी, श्रम मंत्री देवांगन ने दिए कड़े निर्देश
बालिका सुरक्षा माह के अंतर्गत चलाया जा रहा है जागरूकता कार्यक्रम
बाढ़ में बही पुस्तकें, टेबलेट भी हुआ खराब, पर नहीं रुकेगी पूनम की प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी
महिलाओं और बच्चों को मिले आंगनबाड़ी की सभी सेवाओं का लाभ : महिला एवं बाल विकास सचिव शम्मी आबिदी
मंत्रालय में हुआ राष्ट्र-गीत "वंदे-मातरम" एवं राष्ट्र-गान "जन-गण-मन" का सामूहिक गायन
गुणवत्तापूर्ण स्वास्थ्य सेवा और चिकित्सा शिक्षा के ढांचे को सुदृढ़ बनाना सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता : उप मुख्यमंत्री शुक्ल
मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने बाढ़ राहत कार्यों की समीक्षा की