महाराष्ट्र में एमवीए बहुमत के साथ बनाएगी सरकार: सचिन पायलट
जयपुर । महाराष्ट्र में महाविकास अघाड़ी (एमवीए) शानदार बहुमत के साथ सरकार बनाने जा रही है। जनता सूबे में बदलाव चाहती है। राजस्थान उपचुनाव में हम सभी सीटें जीत रहे हैं। यह बात बुधवार को कांग्रेस नेता सचिन पायलट ने बुधवार को कही। कांग्रेस नेता सचिन पायलट ने कहा कि महाराष्ट्र का चुनाव देश के लिहाज से बहुत महत्वपूर्ण है। मतदान के दौरान हमें लगता है जो हमारी फीडबैक है, महाविकास अघाड़ी के उम्मीदवार हमारे कैपेंन में जो मुद्दे उठाए गए हैं जनता उन्हें पसंद कर रही है। अच्छे बहुमत के साथ हम लोग महाराष्ट्र में सरकार बनाने जा रहे हैं। जनता वहां बदलाव चाहती है। लोग केंद्र और राज्य की सरकार का काम देख चुके हैं। मैं मानता हूं कि शहरी क्षेत्र में हो या ग्रामीण क्षेत्र में किसान, नौजवान सबके सब हमारी पांच गारंटी को लेकर कन्वेंस हैं और हम आश्वस्त हैं कि हम अच्छे मार्जिन के साथ वहां सरकार बनाएंगे। राजस्थान विधानसभा उपचुनाव को लेकर सचिन पायलट ने कहा कि हम सातों सीटों पर मजबूत स्थिति में हैं। सभी विधानसभा के उपचुनाव पर कांग्रेस की जीत होगी। भाजपा महासचिव विनोद तावड़े के पैसे बांटने वाले मामले पर कांग्रेस नेता सचिन पायलट ने कहा कि जब यह मामला सामने आया तो निर्वाचन आयोग को तुरंत कार्रवाई करनी चाहिए थी। कितने लोगों को वो इन्फ्लुएंस कर रहे हैं। सत्ताधारी दल का कोई बड़ा नेता सीधा पकड़ा जाता है तो उस पर तुरंत एक्शन होना चाहिए था। मैं समझता हूं कि जांच के आदेश देने मात्र से न्यायपूर्ण कार्रवाई नहीं हो पाई है। लेकिन, ये दिखाता है भाजपा कितने बैकफुट पर है। इस तरह के प्रकरण को अंजाम देने की नौबत आ रही है तो आप समझ में सकते हैं झारखंड, महाराष्ट्र और देश के अन्य राज्य में उपचुनाव हो रहे हैं। वहां पर भाजपा कहीं न कहीं पिछड़ रही है, मुद्दा महत्वपूर्ण है। उन्होंने आगे कहा कि इस प्रकार से लोकतंत्र में इस तरह की घटनाएं सामने आएंगी तो लोगों का इससे विश्वास उठेगा। सरकार से मुझे उम्मीदें कम है। लेकिन, चुनाव आयोग को मामले में संज्ञान लेते हुए कुछ और महत्वपूर्ण कदम उठाना चाहिए था। ताकि संदेश जाए कि इस प्रकार से जो भी चुनाव में धनबल का उपयोग करेगा उस पर सख्त एक्शन होगा। इस तरीके की घटनाएं लोकतंत्र में अगर सामने आएंगी तो लोगों का विश्वास उठेगा।

धमतरी की स्वर्णिम कृषि यात्रा : आत्मनिर्भरता और समृद्धि के 25 वर्ष
कारखानों में श्रमिकों के नियमित स्वास्थ्य जाँच में नहीं चलेगी मनमानी, श्रम मंत्री देवांगन ने दिए कड़े निर्देश
बालिका सुरक्षा माह के अंतर्गत चलाया जा रहा है जागरूकता कार्यक्रम
बाढ़ में बही पुस्तकें, टेबलेट भी हुआ खराब, पर नहीं रुकेगी पूनम की प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी
महिलाओं और बच्चों को मिले आंगनबाड़ी की सभी सेवाओं का लाभ : महिला एवं बाल विकास सचिव शम्मी आबिदी
मंत्रालय में हुआ राष्ट्र-गीत "वंदे-मातरम" एवं राष्ट्र-गान "जन-गण-मन" का सामूहिक गायन
गुणवत्तापूर्ण स्वास्थ्य सेवा और चिकित्सा शिक्षा के ढांचे को सुदृढ़ बनाना सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता : उप मुख्यमंत्री शुक्ल
मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने बाढ़ राहत कार्यों की समीक्षा की