मुनव्वर फारूकी ने की कृतिका मलिक की उड़ाया मजाक?
बिग बॉस ओटीटी 3 अब दिलचस्प मोड़ ले रहा है। 21 जून को ओटीटी प्लेटफॉर्म जियो सिनेमा पर ऑनएयर हुए अनिल कपूर के इस विवादित रियलिटी शो से अब तक चार कंटेस्टेंट्स का पत्ता साफ हो चुका है।
बीते काफी समय से घर में विशाल पांडे और अरमान मलिक के बीच का झगड़ा सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय बना हुआ है। अरमान मलिक और विशाल के बीच कृतिका मलिक को लेकर काफी झगड़ा हुआ।
इन सबके बाद अब बिग बॉस सीजन 17 के विनर और स्टैंड अप कॉमेडियन मुनव्वर फारूकी ने सरेआम कृतिका का मजाक बनाया है और लपेटे में बिग बॉस को भी ले लिया।
आपको बता दें कि अरमान मलिक की दूसरी पत्नी कृतिका को सब बिग बॉस के घर में भाभी कहकर बुलाते हैं। जब लास्ट मेडल नॉमिनेशन टास्क में विशाल ने कृतिका को भाभी कहा, तो वह बुरी तरह चिढ़ गईं। अरमान को हिंसा के बावजूद घर में रहने दिया जा रहा है, इसके खिलाफ बाहर काफी रोष देखने को मिला।
अब बिग बॉस ओटीटी 3 में हुए इस बड़े झगड़े पर मुनव्वर फारूकी ने बिना नाम लिए अरमान मलिक और उनकी पत्नी कृतिका पर निशाना साधा है। उन्होंने अपने आधिकारिक एक्स अकाउंट पर लिखा, "मैं उम्मीद करता हूं कि बिग बॉस कहीं अब सुबह के अलार्म के तौर पर गाना ना बजा दें कि भाभी तुम खुशियों का खजाना"।
आपको बता दें कि जब से अनिल कपूर के शो में ये इंसिडेंट हुआ है, तब से ही घर में कंटेस्टेंट्स के रिश्ते पूरी तरह से बदल चुके हैं। कृतिका और सना मकबूल की दोस्ती में जहां दरार आ चुकी है, तो वहीं अब चंद्रिका घर में बिन पैंदे के लोटा की तरह घूम रही हैं।
हालांकि, अरमान और विशाल के बीच तू-तू, मैं-मैं का सिलसिला जारी है। जहां कई घरवालों को भी ये लगने लगा है कि अरमान सास की तरह विशाल को ताने देते हैं, तो वहीं सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर भी जवाब देने से बाज नहीं आते। साई केतन राव से बातचीत करते हुए सना ने ये तक कह दिया था कि ऐसा लग रहा है दोनों सास बहू शो घर में चला रहे हैं।

धमतरी की स्वर्णिम कृषि यात्रा : आत्मनिर्भरता और समृद्धि के 25 वर्ष
कारखानों में श्रमिकों के नियमित स्वास्थ्य जाँच में नहीं चलेगी मनमानी, श्रम मंत्री देवांगन ने दिए कड़े निर्देश
बालिका सुरक्षा माह के अंतर्गत चलाया जा रहा है जागरूकता कार्यक्रम
बाढ़ में बही पुस्तकें, टेबलेट भी हुआ खराब, पर नहीं रुकेगी पूनम की प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी
महिलाओं और बच्चों को मिले आंगनबाड़ी की सभी सेवाओं का लाभ : महिला एवं बाल विकास सचिव शम्मी आबिदी
मंत्रालय में हुआ राष्ट्र-गीत "वंदे-मातरम" एवं राष्ट्र-गान "जन-गण-मन" का सामूहिक गायन
गुणवत्तापूर्ण स्वास्थ्य सेवा और चिकित्सा शिक्षा के ढांचे को सुदृढ़ बनाना सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता : उप मुख्यमंत्री शुक्ल
मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने बाढ़ राहत कार्यों की समीक्षा की