मुनव्वर फारुकी ने मनारा चोपड़ा को नहीं किया पार्टी में इनवाइट
मुनव्वर फारुकी इन दिनों अपनी बिग बॉस सीजन 17 की जीत का जश्न मना रहे हैं। 28 जनवरी को सलमान खान की शो की ट्रॉफी जीतने के बाद मुनव्वर सीधा अपने घर 'डोंगरी' पहुंचे, जहां उन्होंने अपने परिवार और बेटे संग जीत को सेलिब्रेट किया।
फैमिली संग अपनी जीत का जश्न मनाने के बाद बीते दिनों मुनव्वर फारुकी ने कुछ एक्स बिग बॉस कंटेस्टेंट और अब्दु रोजिक के साथ जमकर पार्टी की। हालांकि, अपनी इस पार्टी से उन्होंने एक्स गर्लफ्रेंड आयशा खान को तो दूर रखा ही, लेकिन इसी के साथ एक और कंटेस्टेंट हैं, जिन्हें स्टैंड अप कॉमेडियन ने अपनी पार्टी में इनवाइट नहीं किया।
इस कंटेस्टेंट से बिग बॉस खत्म होते ही मुनव्वर ने तोड़ा रिश्ता
मुनव्वर फारुकी जब बिग बॉस हाउस में थे, तब ही उन्होंने ये क्लियर कर दिया था कि वह न आयशा और न ही नाजिला सिताशी संग कोई रिश्ता रखना चाहते हैं, लेकिन अब लग रहा है कि उन्होंने सिर्फ इन दोनों से ही नहीं, बल्कि शो खत्म होने के बाद मनारा चोपड़ा से भी अपना रिश्ता खत्म कर दिया है। मुनव्वर फारुकी की बीते दिनों जब पार्टी करते हुए वीडियो वायरल हुई थी, तो उसमें मनारा चोपड़ा कहीं भी नजर नहीं आई थीं।
अब हाल ही में मीडिया ने ये बताया कि मुनव्वर फारुकी बीते दिनों पार्टी कर रहे थे, तो एक्ट्रेस ये सुनकर काफी शॉक्ड हो गयीं। इंस्टेंट बॉलीवुड ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक वीडियो पोस्ट की है, जिसमें मनारा चोपड़ा पार्टी की बात सुनकर कहती हैं, "अच्छा, कहां पे, मुझे नहीं मालूम है। मैं पार्टी में शामिल नहीं जाऊंगी, क्योंकि मुझे इसके बारे में कुछ मालूम ही नहीं है"।
यूजर्स बोले-लगता है टूट गया रिश्ता
मनारा के इस शॉकिंग रिएक्शन पर सोशल मीडिया पर यूजर्स भी अलग-अलग प्रतिक्रिया जाहिर कर रहे हैं। एक यूजर ने लिखा, "किसी और के साथ पार्टी कर रहे होंगे मुनव्वर फारुकी"। दूसरे यूजर ने लिखा, "लगता है बिग बॉस से निकलने के बाद दोनों का रिश्ता टूट गया है"।
एक अन्य यूजर ने लिखा, "मनारा सोच रही होगी, अनवर-मुनव्वर ने मुझे पार्टी में क्यों नहीं बुलाया"। एक और अन्य यूजर ने लिखा, "यार उसकी प्राइवेट पार्टी है, इसको क्यों ही बुलाएगा वो"।

धमतरी की स्वर्णिम कृषि यात्रा : आत्मनिर्भरता और समृद्धि के 25 वर्ष
कारखानों में श्रमिकों के नियमित स्वास्थ्य जाँच में नहीं चलेगी मनमानी, श्रम मंत्री देवांगन ने दिए कड़े निर्देश
बालिका सुरक्षा माह के अंतर्गत चलाया जा रहा है जागरूकता कार्यक्रम
बाढ़ में बही पुस्तकें, टेबलेट भी हुआ खराब, पर नहीं रुकेगी पूनम की प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी
महिलाओं और बच्चों को मिले आंगनबाड़ी की सभी सेवाओं का लाभ : महिला एवं बाल विकास सचिव शम्मी आबिदी
मंत्रालय में हुआ राष्ट्र-गीत "वंदे-मातरम" एवं राष्ट्र-गान "जन-गण-मन" का सामूहिक गायन
गुणवत्तापूर्ण स्वास्थ्य सेवा और चिकित्सा शिक्षा के ढांचे को सुदृढ़ बनाना सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता : उप मुख्यमंत्री शुक्ल
मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने बाढ़ राहत कार्यों की समीक्षा की