22 जुलाई से शुरू हो सकता है संसद का मानसून सत्र
संसद का मानसून सत्र 22 जुलाई से 9 अगस्त तक चल सकता है। जिसमें वित्त मंत्री निर्मला सीतारण पहले दिन बजट पेश कर सकती हैं।18 लोकसभा का गठन हो चुका है, पीएम मोदी समेत अन्य कैबिनेट मंत्रियों को पदभार दिया जा चुका है। अब संसद का मानसून सत्र शुरू होने की खबर आ रही है।मीडिया रिपोर्ट की मानें तो 22 जुलाई से 9 अगस्त तक मानसून सत्र चल सकता है। यह भी संभावना है कि सरकार मानसून सत्र के दौरान 2024-25 के लिए पूर्ण बजट पेश करेगी। वित्त मंत्रालय 17 जनू तक विभिन्न मंत्रालयों और हितधारकों के साथ अपनी पूर्व-परामर्श बजट बैठकें शुरू करेगा।
इस सत्र में नवनिर्वाचित सदस्यों की शपथ, अध्यक्ष का चुनाव, राष्ट्रपति का अभिभाषण आदि शामिल हो सकता है। हालांकि संसदीय कार्यमंत्री किरण रिजिजू ने सोशल मीडिया पोस्ट पर कहा है कि 18 वीं लेाकसभा का पहला सत्र 24 जून से 3 जुलाई तक चलेगा।एक अन्य मीडिया रिपोर्ट का दावा है कि संसद का विशेष 8 सत्र 24 जून से शुरू होने वाला है, इसमें 26 जून को लोकसभा अध्यक्ष का चुनाव हो सकता है।1फरवरी को वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने अंतरिम बजट 2024-25 की घोषणा की। जिसमें पिछले 10 वर्षों के दौरान सरकार की आर्थिक उपलब्धियों के बारे में बताया था।

धमतरी की स्वर्णिम कृषि यात्रा : आत्मनिर्भरता और समृद्धि के 25 वर्ष
कारखानों में श्रमिकों के नियमित स्वास्थ्य जाँच में नहीं चलेगी मनमानी, श्रम मंत्री देवांगन ने दिए कड़े निर्देश
बालिका सुरक्षा माह के अंतर्गत चलाया जा रहा है जागरूकता कार्यक्रम
बाढ़ में बही पुस्तकें, टेबलेट भी हुआ खराब, पर नहीं रुकेगी पूनम की प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी
महिलाओं और बच्चों को मिले आंगनबाड़ी की सभी सेवाओं का लाभ : महिला एवं बाल विकास सचिव शम्मी आबिदी
मंत्रालय में हुआ राष्ट्र-गीत "वंदे-मातरम" एवं राष्ट्र-गान "जन-गण-मन" का सामूहिक गायन
गुणवत्तापूर्ण स्वास्थ्य सेवा और चिकित्सा शिक्षा के ढांचे को सुदृढ़ बनाना सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता : उप मुख्यमंत्री शुक्ल
मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने बाढ़ राहत कार्यों की समीक्षा की