मेडी असिस्ट का अगले हफ्ते खुलेगा आईपीओ
मुंबई । मेडी असिस्ट हेल्थकेयर सर्विसेज अपना आईपीओ को अगले हफ्ते बाजार में लाने वाली है। यह बीमा कंपनियों को थर्ड पार्टी एडमिनिस्ट्रेशन सर्विसेज देने वाली कंपनी है। बता दें कि साल 2024 का यह दूसरा सबसे बड़ा आईपीओ होगा। इससे पहले ज्योति सीएनजी का आईपीओ सब्सक्रिप्शन के लिए खुला था। जनवरी का दूसरा सबसे बड़ा आईपीओ 15 जनवरी से 17 जनवरी तक सब्सक्रिप्शन के लिए खुलेगा। वहीं एंकर निवेशकों के लिए यह 12 जनवरी को खुल जाएगा। मेडी असिस्ट आईपीओ का प्राइस बैंड 397-418 रुपये प्रति इक्विटी शेयर तय किया गया है। बेंगलुरु स्थित कंपनी 2,80,28,168 इक्विटी शेयरों के सार्वजनिक निर्गम के माध्यम से लोअर प्राइस बैंड पर 1,112.7 करोड़ रुपये और अपर प्राइस बैंड पर 1,171.6 करोड़ रुपये जुटाने की योजना बना रही है। यह पूरी तरह से ऑफर-फॉर-सेल (ओएफएस) इश्यू है और इसमें कोई नया इश्यू घटक नहीं है।

धमतरी की स्वर्णिम कृषि यात्रा : आत्मनिर्भरता और समृद्धि के 25 वर्ष
कारखानों में श्रमिकों के नियमित स्वास्थ्य जाँच में नहीं चलेगी मनमानी, श्रम मंत्री देवांगन ने दिए कड़े निर्देश
बालिका सुरक्षा माह के अंतर्गत चलाया जा रहा है जागरूकता कार्यक्रम
बाढ़ में बही पुस्तकें, टेबलेट भी हुआ खराब, पर नहीं रुकेगी पूनम की प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी
महिलाओं और बच्चों को मिले आंगनबाड़ी की सभी सेवाओं का लाभ : महिला एवं बाल विकास सचिव शम्मी आबिदी
मंत्रालय में हुआ राष्ट्र-गीत "वंदे-मातरम" एवं राष्ट्र-गान "जन-गण-मन" का सामूहिक गायन
गुणवत्तापूर्ण स्वास्थ्य सेवा और चिकित्सा शिक्षा के ढांचे को सुदृढ़ बनाना सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता : उप मुख्यमंत्री शुक्ल
मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने बाढ़ राहत कार्यों की समीक्षा की