पेटीएम और पेटीएम पेमेंट बैंक के बीच खत्म होंगे कई एग्रीमेंट
मुंबई । पेटीएम और पेटीएम पेमेंट्स बैंक लिमिटेड के बीच कई एग्रीमेंट्स खत्म हो सकते हैं। पेटीएम के बोर्ड ने अपनी एसोसिएट एंटिटी, पीपीबीएल के साथ कई इंटर-कंपनी एग्रीमेंट्स को खत्म करने की मंजूरी दे दी है। पेटीएम की पेरेंट कंपनी वन 97 कम्युनिकेशंस ने 1 मार्च को इस बारे में स्टॉक एक्सचेंजों को सूचित किया। कंपनी ने कहा कि इसके अलावा पीपीबीएल के शेयरधारक पीपीबीएल की गवर्नेंस को सपोर्ट करने के लिए शेयरहोल्डर्स एग्रीमेंट (एसएचए) को सरल बनाने पर सहमत हुए हैं। अपने स्टॉक एक्सचेंज अपडेट में वन 97 कम्युनिकेशंस ने कहा कि बोर्ड ने 1 मार्च 2024 को समझौतों को समाप्त करने और शेयर होल्डर्स एग्रीमेंट में संशोधन को मंजूरी दे दी। इसके अलावा पेटीएम और पीपीबीएल ने पेटीएम और इसकी ग्रुप एंटिटीज के बीच कई इंटर-कंपनी समझौतों को खत्म करने पर सहमति जताई है। इससे पहले पेटीएम ने घोषणा की थी कि वह अन्य बैंकों के साथ नई साझेदारी करेगी और अपने ग्राहकों व मर्चेंट्स को निर्बाध सेवाएं प्रदान करने के लिए उपाय करेगी। यह कदम भारतीय रिजर्व बैंक (आरबीआई) की ओर से पेटीएम पेमेंट्स बैंक के खिलाफ ली गई नियामकीय कार्यवाही के चलते आया है।

धमतरी की स्वर्णिम कृषि यात्रा : आत्मनिर्भरता और समृद्धि के 25 वर्ष
कारखानों में श्रमिकों के नियमित स्वास्थ्य जाँच में नहीं चलेगी मनमानी, श्रम मंत्री देवांगन ने दिए कड़े निर्देश
बालिका सुरक्षा माह के अंतर्गत चलाया जा रहा है जागरूकता कार्यक्रम
बाढ़ में बही पुस्तकें, टेबलेट भी हुआ खराब, पर नहीं रुकेगी पूनम की प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी
महिलाओं और बच्चों को मिले आंगनबाड़ी की सभी सेवाओं का लाभ : महिला एवं बाल विकास सचिव शम्मी आबिदी
मंत्रालय में हुआ राष्ट्र-गीत "वंदे-मातरम" एवं राष्ट्र-गान "जन-गण-मन" का सामूहिक गायन
गुणवत्तापूर्ण स्वास्थ्य सेवा और चिकित्सा शिक्षा के ढांचे को सुदृढ़ बनाना सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता : उप मुख्यमंत्री शुक्ल
मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने बाढ़ राहत कार्यों की समीक्षा की