मंधाना ने डब्लूयपीएल खिताब जीतकर अहम उपलब्धि अपने नाम की
नई दिल्ली । स्मृति मंधाना ने अपनी कप्तानी में रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर (आरसीबी) को महिला प्रीमियर लीग (डब्लूयपीएल) खिताब जिताकर एक अहम उपलब्धि अपने नाम की है। वहीं विराट कोहली की कप्तानी में पुरुष टीम एक बार भी ये खिताब नहीं जीत पायी थी। फाइनल से पहले मंधाना ने कहा था कि जो आरसीबी की पुरुष टीम के साथ हुआ है। उससे उनकी तुलना न करें दोनो ही बातें अलग हैं। आरसीबी ने मंधाना को तीन करोड़ 40 लाख रुपये में अपने साथ जोड़ा था। वह महिला आईपीएल में बिकने वाली सबसे महंगी खिलाड़ी हैं जिसका लाभ अब टीम को खिताब के रुप में मिला है। मंधाना की नेट वर्थ करीब 33 करोड़ रुपए के आस पास है। मंधाना को बीसीसीआई से सालाना 50 लाख रुपये का रिटेनर मिलता है। इसके अलावा इस क्रिकेटर को प्रत्येक टेस्ट, एकदिवसीय और टी20ई के लिए 4 लाख, 2 लाख और 2.5 लाख रुपये मिलते हैं।
मंधाना को ब्रांड एनडोर्समेंट से भी अच्छी कमाई होती है। वह बूस्ट, हीरो मोटोकोर्प जैसी और भी कंपनी का विज्ञापन करते हुए भी नजर आती है। मंधाना ने टेस्ट मैच में डेब्यू साल 2014 में इंग्लैंड के खिलाफ किया था।. इसमें उन्होंने टीम को जिताने में मदद की थी जबकि ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ एकदिवसीय मैच में अपना पहला अंतरराष्ट्रीय शतक लगाया। उन्होंने एकदिवसीय में डेब्यू बांग्लादेश के खिलाफ 10 अप्रैल 2013 को किया था।

धमतरी की स्वर्णिम कृषि यात्रा : आत्मनिर्भरता और समृद्धि के 25 वर्ष
कारखानों में श्रमिकों के नियमित स्वास्थ्य जाँच में नहीं चलेगी मनमानी, श्रम मंत्री देवांगन ने दिए कड़े निर्देश
बालिका सुरक्षा माह के अंतर्गत चलाया जा रहा है जागरूकता कार्यक्रम
बाढ़ में बही पुस्तकें, टेबलेट भी हुआ खराब, पर नहीं रुकेगी पूनम की प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी
महिलाओं और बच्चों को मिले आंगनबाड़ी की सभी सेवाओं का लाभ : महिला एवं बाल विकास सचिव शम्मी आबिदी
मंत्रालय में हुआ राष्ट्र-गीत "वंदे-मातरम" एवं राष्ट्र-गान "जन-गण-मन" का सामूहिक गायन
गुणवत्तापूर्ण स्वास्थ्य सेवा और चिकित्सा शिक्षा के ढांचे को सुदृढ़ बनाना सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता : उप मुख्यमंत्री शुक्ल
मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने बाढ़ राहत कार्यों की समीक्षा की