चीन की यात्रा पर जाएंगे मालदीव के राष्ट्रपति मुइज्जू
माले । चीनी विदेश मंत्रालय ने घोषणा की कि मालदीव के नये राष्ट्रपति मोहम्मद मुइज्जू आठ से 12 जनवरी तक चीन का दौरा करेंगे। मालदीव के पूर्व राष्ट्रपति अब्दुल्ला यामीन के करीबी माने जाने वाले मुइज्जू ने पिछले वर्ष सितंबर में हुए राष्ट्रपति पद के चुनाव में भारत के करीबी मित्र इब्राहिम मोहम्मद सोलिह को हराने के बाद मालदीव के आठवें राष्ट्रपति के रूप में शपथ ली थी। वहीं पूर्व राष्ट्रपति यामीन के 2013 से 2018 तक राष्ट्रपति पद पर रहने के दौरान चीन के साथ घनिष्ठ संबंध थे, इसलिए मुइज्जू को चीन का मित्र बताया जा रहा है। चीन के विदेश मंत्रालय की प्रवक्ता हुआ चुनयिंग ने कहा कि मुइज्जू चीन के राष्ट्रपति शी चिनफिंग के निमंत्रण पर चीन की यात्रा कर रहे हैं। मुइज्जू के पूर्ववर्ती भारत के साथ व्यापक द्विपक्षीय संबंधों और मालदीव से निकटता को देखते हुए पहले भारत का दौरा किया करते थे, जिसके बाद चीन का नंबर आता था लेकिन हाल के दिनों में चीन ने मालदीव में कुछ प्रमुख बुनियादी ढांचा परियोजनाओं में निवेश कर द्वीपीय राष्ट्र में अपना प्रभाव बढ़ाया है।

धमतरी की स्वर्णिम कृषि यात्रा : आत्मनिर्भरता और समृद्धि के 25 वर्ष
कारखानों में श्रमिकों के नियमित स्वास्थ्य जाँच में नहीं चलेगी मनमानी, श्रम मंत्री देवांगन ने दिए कड़े निर्देश
बालिका सुरक्षा माह के अंतर्गत चलाया जा रहा है जागरूकता कार्यक्रम
बाढ़ में बही पुस्तकें, टेबलेट भी हुआ खराब, पर नहीं रुकेगी पूनम की प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी
महिलाओं और बच्चों को मिले आंगनबाड़ी की सभी सेवाओं का लाभ : महिला एवं बाल विकास सचिव शम्मी आबिदी
मंत्रालय में हुआ राष्ट्र-गीत "वंदे-मातरम" एवं राष्ट्र-गान "जन-गण-मन" का सामूहिक गायन
गुणवत्तापूर्ण स्वास्थ्य सेवा और चिकित्सा शिक्षा के ढांचे को सुदृढ़ बनाना सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता : उप मुख्यमंत्री शुक्ल
मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने बाढ़ राहत कार्यों की समीक्षा की