हाई कोर्ट में वकील को आया हार्ट अटैक, कार में ही दम तोड़ा
इंदौर । इंदौर में साइलेंट हार्ट अटैक के मामले लगातार बढ़ते जा रहे हैं। तीन दिन के अंदर ही तीसरा मामला आया है जिसमें साइलेंट हार्ट अटैक की वजह से मौत हो गई। इस बार हाई कोर्ट के वकील सुभाष उपाध्याय को साइलेंट हार्ट अटैक आया। वह सुबह हाई कोर्ट पहुंचे और एक केस अटेंड करने के बाद दोपहर में अपनी कार से कुछ कागज लेने के लिए पार्किंग में गए। कार में कागज निकालने के दौरान वहीं बैठ गए और फाइल पढ़ने लगे। इस दौरान उन्हें साइलेंट हार्ट अटैक आया और उन्होंने वहीं पर दम तोड़ दिया। हाई कोर्ट बार एसोसिएशन के अध्यक्ष रितेश इनानी ने बताया कि एडवोकेट सुभाष उपाध्याय (52) जब बहुत देर तक अपनी गाड़ी से नहीं लौटे तो उनके जूनियर वकील ढूंढते-ढूंढते उनकी कार तक पहुंचे। यहां उनके शरीर में कोई मूवमेंट नहीं हो रहा था। तब जूनियर वकील ने अपने अन्य साथियों को सूचना देकर कार के पास बुलाया। इसके बाद हाईकोर्ट की डिस्पेंसरी के डॉक्टर को बुलाकर चैक कराया। डॉक्टर ने प्रारंभिक चेकअप के बाद एडवोकेट उपाध्याय को मृत घोषित कर दिया। इसके बाद उनके परिवार को सूचना दी गई। परिवार ने सोमवार शाम को ही उपाध्याय का अंतिम संस्कार कर दिया था। शहर में 48 घंटे में साइलेंट अटैक का यह तीसरा मामला है।

धमतरी की स्वर्णिम कृषि यात्रा : आत्मनिर्भरता और समृद्धि के 25 वर्ष
कारखानों में श्रमिकों के नियमित स्वास्थ्य जाँच में नहीं चलेगी मनमानी, श्रम मंत्री देवांगन ने दिए कड़े निर्देश
बालिका सुरक्षा माह के अंतर्गत चलाया जा रहा है जागरूकता कार्यक्रम
बाढ़ में बही पुस्तकें, टेबलेट भी हुआ खराब, पर नहीं रुकेगी पूनम की प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी
महिलाओं और बच्चों को मिले आंगनबाड़ी की सभी सेवाओं का लाभ : महिला एवं बाल विकास सचिव शम्मी आबिदी
मंत्रालय में हुआ राष्ट्र-गीत "वंदे-मातरम" एवं राष्ट्र-गान "जन-गण-मन" का सामूहिक गायन
गुणवत्तापूर्ण स्वास्थ्य सेवा और चिकित्सा शिक्षा के ढांचे को सुदृढ़ बनाना सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता : उप मुख्यमंत्री शुक्ल
मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने बाढ़ राहत कार्यों की समीक्षा की