ललित मोदी ने भारत की नागरिकता छोड़ी, वनुआतु से नया पासपोर्ट हासिल किया
भारतीय कानून से बचने के लिए IPL के पूर्व चीफ और जाने-माने बिजनेसमैन ललित मोदी ने एक नया दांव खेला है. उन्होंने भारत की नागरिकता छोड़कर प्रशांत महासागर स्थित एक छोटे से देश वनुआतु की नागरिकता हासिल कर ली है. अपने अंतर्राष्ट्रीय संपर्कों से ललित मोदी के नए पासपोर्ट की एक कॉपी हाथ लगी है. , ललित मोदी ने करोड़ों रूपये खर्च करके वनुआतु की नागरिकता ली है. भारत की नागरिकता छोड़ विदेशी पासपोर्ट हासिल करने से ललित मोदी को अब प्रत्यर्पित कर वापस लाने की प्रक्रिया अत्यधिक जटिल बन गई है.
ललित मोदी ने वनुआतु को क्यों चुना?
ललित मोदी ने वनुआतु की नागरिकता इसलिए हासिल की क्योंकि यहां कोई टैक्स नहीं लगता. वनुआतु की सरकार गोल्डन वीजा प्रोग्राम चलाती है. गोल्डन वीजा प्रोग्राम के तहत रुपये देकर आसानी से नागरिकता हासिल कर ली जाती है. वनुआतु की नागरिकता के लिए करोड़ों रुपये देने पड़ते हैं. वनुआतु का भारत या किसी भी देश के साथ प्रत्यर्पण संधि नहीं है. वनुआतु से ललित मोदी का भारत में प्रत्यर्पण बहुत मुश्किल है. वनुआतु फर्जीवाड़े और घोटालों में शामिल लोगों के लिए सुरक्षित ठिकाना है.
मेहुल चौकसी की चाल चल रहे ललित मोदी
ललित मोदी का मामला भारत के हीरा कारोबारी मेहुल चोकसी जैसा ही है. चोकसी ने 2017 में एंटीगुआ और बारबुडा की नागरिकता ले ली थी. जब भारत ने उसके प्रत्यर्पण की कोशिश की, तो उसने नागरिकता और कानूनी अड़चनों का सहारा लेकर भारत वापसी से बचने की हरसंभव कोशिश की थी अबतक मेहुल चोकसी को नहीं लाया जा सका है. अब ललित मोदी ने भी वही रास्ता अपनाया है. वनुआतु की नागरिकता लेने के बाद, उनका भारतीय पासपोर्ट स्वतः ही रद्द हो गया और भारत सरकार के पास अब उनके खिलाफ कानूनी कार्रवाई करने का दायरा सीमित हो गया है.
क्या अब भारत ला सकेगा ललित मोदी को?
भारत सरकार ललित मोदी को वापस लाने के लिए राजनयिक और कानूनी प्रयास कर सकती है, लेकिन वनुआतु के साथ प्रत्यर्पण संधि न होने के कारण यह बेहद मुश्किल हो जाएगा.
अब आगे क्या?
- .भारत इंटरपोल रेड नोटिस जारी कर सकता है.
- .वनुआतु पर राजनयिक दबाव डालने की कोशिश की जा सकती है.
- .मनी लॉन्ड्रिंग के अन्य वैश्विक कानूनों के तहत कार्रवाई की जा सकती है.
फिलहाल ऐसा लगता है कि ललित मोदी ने भारत के कानून से बचने के लिए जो चाल चली है, वह कारगर साबित हो सकती है. अब यह देखना दिलचस्प होगा कि भारत सरकार उनके प्रत्यर्पण के लिए किस तरह की रणनीति अपनाती है.

धमतरी की स्वर्णिम कृषि यात्रा : आत्मनिर्भरता और समृद्धि के 25 वर्ष
कारखानों में श्रमिकों के नियमित स्वास्थ्य जाँच में नहीं चलेगी मनमानी, श्रम मंत्री देवांगन ने दिए कड़े निर्देश
बालिका सुरक्षा माह के अंतर्गत चलाया जा रहा है जागरूकता कार्यक्रम
बाढ़ में बही पुस्तकें, टेबलेट भी हुआ खराब, पर नहीं रुकेगी पूनम की प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी
महिलाओं और बच्चों को मिले आंगनबाड़ी की सभी सेवाओं का लाभ : महिला एवं बाल विकास सचिव शम्मी आबिदी
मंत्रालय में हुआ राष्ट्र-गीत "वंदे-मातरम" एवं राष्ट्र-गान "जन-गण-मन" का सामूहिक गायन
गुणवत्तापूर्ण स्वास्थ्य सेवा और चिकित्सा शिक्षा के ढांचे को सुदृढ़ बनाना सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता : उप मुख्यमंत्री शुक्ल
मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने बाढ़ राहत कार्यों की समीक्षा की