मैच के दौरान कुलदीप ने खोया आपा, साथी खिलाड़ी पर चिल्लाए
गुजरात टाइटंस और दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ खेले गए लो स्कोरिंग मैच में दिल्ली ने जीत दर्ज की। दिल्ली कैपिटल्स ने गुजरात टाइटंस को छह विकेट से करारी शिकस्त देकर अंक तालिका में छठा स्थान हासिल कर लिया। वहीं, गुजरात की टीम सातवें स्थान पर पहुंच गई है। मैच के दौरान हालांकि दिल्ली के चाइनामैन स्पिनर कुलदीप यादव अपना आपा खो बैठे और साथी खिलाड़ी मुकेश कुमार पर चिल्लाते नजर आए। हालांकि टीम के कप्तान ऋषभ पंत इस दौरान कुलदीप को शांत कराते नजर आए। इसका एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।
इस मैच में दिल्ली के गेंदबाजों ने घातक प्रदर्शन किया और 89 रन के स्कोर पर गुजरात को ऑलआउट कर दिया। इसके जवाब में दिल्ली ने 67 गेंदों के शेष रहते हुए छह विकेट से लक्ष्य हासिल कर लिया। गुजरात के बल्लेबाज दिल्ली के खिलाफ संघर्ष करते नजर आए और नंबर आठ पर उतरे राशिद खान के अलावा कोई भी बल्लेबाज 15 रन का आंकड़ा भी नहीं छू पाया। दिल्ली के लिए मुकेश कुमार ने तीन विकेट चटकाए। वहीं, ईशांत शर्मा और ट्रिस्टन स्टब्स ने दो-दो विकेट लिए, जबकि खलील अहमद और अक्षर पटेल को एक-एक विकेट मिला।

धमतरी की स्वर्णिम कृषि यात्रा : आत्मनिर्भरता और समृद्धि के 25 वर्ष
कारखानों में श्रमिकों के नियमित स्वास्थ्य जाँच में नहीं चलेगी मनमानी, श्रम मंत्री देवांगन ने दिए कड़े निर्देश
बालिका सुरक्षा माह के अंतर्गत चलाया जा रहा है जागरूकता कार्यक्रम
बाढ़ में बही पुस्तकें, टेबलेट भी हुआ खराब, पर नहीं रुकेगी पूनम की प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी
महिलाओं और बच्चों को मिले आंगनबाड़ी की सभी सेवाओं का लाभ : महिला एवं बाल विकास सचिव शम्मी आबिदी
मंत्रालय में हुआ राष्ट्र-गीत "वंदे-मातरम" एवं राष्ट्र-गान "जन-गण-मन" का सामूहिक गायन
गुणवत्तापूर्ण स्वास्थ्य सेवा और चिकित्सा शिक्षा के ढांचे को सुदृढ़ बनाना सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता : उप मुख्यमंत्री शुक्ल
मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने बाढ़ राहत कार्यों की समीक्षा की