किया इंडिया ने वापस मंगाईं 4,358 सेल्टोस
मुंबई । किया इंडिया इलेक्ट्रॉनिक तेल पंप नियंत्रक को बदलने के लिए अपने स्पोर्ट्स यूटिलिटी वाहन सेल्टोस के पेट्रोल संस्करण की 4,358 गाड़ियों को वापस मंगा रही है। दक्षिण कोरिया की वाहन कंपनी ने कहा कि वह 28 फरवरी से 13 जुलाई, 2023 के बीच विनिर्मित आईवीटी ट्रांसमिशन के साथ स्मार्टस्ट्रीम जी1.5 पेट्रोल सेल्टोस को वापस मंगा रही है। बयान में कहा गया कि इलेक्ट्रॉनिक तेल पंप नियंत्रक में खामी की आशंका को देखते हुए वाहनों को वापस मंगाया जा रहा है। कंपनी ने वाहन वापस मंगाये जाने की पहल के बारे में सड़क परिवहन और राजमार्ग मंत्रालय को सूचित कर दिया है। बयान के अनुसार चूंकि कार मालिकों की सुरक्षा सर्वोच्च प्राथमिकता है, इसलिए कंपनी प्रभावित गाड़ियों में इलेक्ट्रॉनिक तेल पंप नियंत्रक को सक्रियता के साथ बदल रही है। इस बारे में सूचित करने के लिए सीधे संबंधित वाहन मालिकों से खुद संपर्क करेगी।

धमतरी की स्वर्णिम कृषि यात्रा : आत्मनिर्भरता और समृद्धि के 25 वर्ष
कारखानों में श्रमिकों के नियमित स्वास्थ्य जाँच में नहीं चलेगी मनमानी, श्रम मंत्री देवांगन ने दिए कड़े निर्देश
बालिका सुरक्षा माह के अंतर्गत चलाया जा रहा है जागरूकता कार्यक्रम
बाढ़ में बही पुस्तकें, टेबलेट भी हुआ खराब, पर नहीं रुकेगी पूनम की प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी
महिलाओं और बच्चों को मिले आंगनबाड़ी की सभी सेवाओं का लाभ : महिला एवं बाल विकास सचिव शम्मी आबिदी
मंत्रालय में हुआ राष्ट्र-गीत "वंदे-मातरम" एवं राष्ट्र-गान "जन-गण-मन" का सामूहिक गायन
गुणवत्तापूर्ण स्वास्थ्य सेवा और चिकित्सा शिक्षा के ढांचे को सुदृढ़ बनाना सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता : उप मुख्यमंत्री शुक्ल
मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने बाढ़ राहत कार्यों की समीक्षा की