आमिर के बेटे जुनैद के साथ इश्क फरमाएंगी खुशी कपूर
बोनी कपूर की लाडली बेटी और जान्हवी कपूर की बहन खुशी कपूर, जोया अख्तर की फिल्म 'द आर्चीज' से अपना अभिनय डेब्यू किया था। खुशी कपूर डेब्यू के बाद से ही अपने अंदाज से दर्शकों का दिल जीत चुकी हैं। खुशी की सोशल मीडिया पर तगड़ी फैन फॉलोइंग है। जहां एक तरफ खुशी के फैंस उनकी हर एक अदा और एक्टिविटी पर प्यार लुटाते हैं। तो वहीं, ट्रोल्स कोई न कोई कमी निकालकर उन्हें ट्रोल भी करते हैं। हालांकि, इन सब के बीच अभिनेत्री के आगामी प्रोजेक्ट को लेकर एक बड़ी खबर आई है।जोया अख्तर की फिल्म 'द आर्चीज' से अभिनय की शुरुआत करने वाली खुशी कपूर जल्द आमिर खान के बेटे जुनैद खान के साथ अभिनय करने के लिए पूरी तरह तैयार हैं। यह जोड़ी पहली बार तमिल फिल्म लव टुडे के हिंदी रीमेक के लिए स्क्रीन पर साथ काम करेगी, जिसमें प्रदीप रंगनाथन और इवाना ने अभिनय किया था। फैंस इस खबर को सुनकर काफी ज्यादा एक्साइटेड हैं।

धमतरी की स्वर्णिम कृषि यात्रा : आत्मनिर्भरता और समृद्धि के 25 वर्ष
कारखानों में श्रमिकों के नियमित स्वास्थ्य जाँच में नहीं चलेगी मनमानी, श्रम मंत्री देवांगन ने दिए कड़े निर्देश
बालिका सुरक्षा माह के अंतर्गत चलाया जा रहा है जागरूकता कार्यक्रम
बाढ़ में बही पुस्तकें, टेबलेट भी हुआ खराब, पर नहीं रुकेगी पूनम की प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी
महिलाओं और बच्चों को मिले आंगनबाड़ी की सभी सेवाओं का लाभ : महिला एवं बाल विकास सचिव शम्मी आबिदी
मंत्रालय में हुआ राष्ट्र-गीत "वंदे-मातरम" एवं राष्ट्र-गान "जन-गण-मन" का सामूहिक गायन
गुणवत्तापूर्ण स्वास्थ्य सेवा और चिकित्सा शिक्षा के ढांचे को सुदृढ़ बनाना सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता : उप मुख्यमंत्री शुक्ल
मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने बाढ़ राहत कार्यों की समीक्षा की